1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Flipkart में यह है सबसे सस्ता iPhone, 15 हजार रुपये से भी कम है इसकी कीमत

Flipkart में यह है सबसे सस्ता iPhone, 15 हजार रुपये से भी कम है इसकी कीमत

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jan 08, 2025 09:16 pm IST,  Updated : Jan 08, 2025 11:10 pm IST

Apple की तरफ से लॉन्च किए गए लेटेस्ट आईफोन की कीमत एक लाख के करीब है। लेकिन इस समय एक आईफोन ऐसा भी है जिसकी कीमत 15 हजार रुपये से भी कम है। इस सस्ते आईफोन को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।

Flipkart, Flipkart Offer, Cheapest iPhone, Flipkrt ka sabse sasta iPhone, Tech news- India TV Hindi
फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को आईफोन्स पर दे रहा है धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर। Image Source : फाइल फोटो

नई दिल्ली: Apple iPhones का नाम दो वजहों से काफी ज्यादा रहता है। पहला इनके प्रीमियम फीचर्स और डिजाइन, दूसरा बड़ा कारण इनकी महंगी कीमत। महंगी कीमतें होने की वजह से ही जब भी कोई मीडियम क्लास या फिर लोवर क्लास का व्यक्ति आईफोन लेने की प्लानिंग करता है तो 10 बार सोचना पड़ता है। लेकिन अब हम आपसे कहें कि आप सिर्फ 15 हजार रुपये या फिर इससे कम कीमत में आईफोन खरीद सकते हैं तो शायद आपको भरोसा नहीं होगा। लेकिन, यह बात सच है आप इस समय 15 हजार रुपये से भी कम में आईफोन को खरीदकर घर ले जा सकते हैं। 

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट 2025 की शुरुआत से ही अपने ग्राहकों को अलग-अलग ब्रैंड के स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार डील ऑफर कर रही है। फ्लिपकार्ट के इसी ऑफर में आप Apple iPhone के एक वेरिएंट को सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं। 15 हजार रुपये से कम कीमत में मिलने वाला यह आईफोन हालांकि पुराना वेरिएंट है लेकिन अब आप आईफोन लेने का शौक पूरा करना चाहते हैं तो यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। 

अगर आप अपने घर में किसी बुजुर्ग को आईफोन गिफ्ट करना चाहते है तो ऐसे में भी आपके पास इसे खरीदने का बढ़िया मौका है। आइए आपको फ्लिपकार्ट पर मिलने वाले चीपेस्ट आईफोन के बारे में डिटेल से बताते हैं। 

फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है सबसे सस्ता आईफोन

हम जिस सस्ते आईफोन की बात कर रहे हैं वह Apple iPhone 5s है। आज के आईफोन की तुलना में यह काफी पुराना वेरिएंट है। iPhne 5s को कंपनी की तरप से 2013 में लॉन्च किया गया था। इतना सालों पहले लॉन्च किए गए इस आईफोन में भी कंपनी ने एल्यूमिनियम फ्रेम और एल्यूमिनियम बैक पैनल दिया है। फ्लिपकार्ट में वैसे तो इसकी कीमत 35,000 रुपये है लेकिन कंपनी अभी इस पर 57% का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस ऑफर के साथ आप Apple iPhone 5s को सिर्फ 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं। 

आपको बता दें कि सिर्फ फ्लिपकार्ट से इस आईफोन को 62,600 से ज्यादा लोगों ने खरीदा है। कंपनी 57% डिस्काउंट के साथ इसमें कुछ बैंक ऑफर्स भी दे रही है जिनका लाभ लेकर आप इसे और भी कम प्राइस में खरीद पाएंगे।Flipkart Axis Bank Credit Card से खरीदारी करने पर आपको 5% का कैशबैक मिल जाएगा। इसके अलावा HDFC बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर आपको 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल जाएगा। BOBCARD से आप iPhone 5s को सिर्फ 528 रुपये हर माह की EMI पर भी खरीद सकते हैं। 

iPhone 5s में मिलते हैं ये फीचर्स 

  1. iPhone 5s में एल्यूमिनियम बैक पैनल के साथ एल्यूमिनियम फ्रेम दिया गया है। 
  2. इसमें आपको 4.0 इंच की IPS LCD पैनल मिलती है।
  3. यह स्मार्टफोन iOS 7 पर रन करता है जिसे आप iOS 12.5.6 तक अपग्रेड कर सकते हैं। 
  4. इस आईफोन में Apple A7 चिपसेट दिया गया है। 
  5. iPhone 5s में 1GB तक की रैम और 64GB तक की स्टोरेज दी गई है। 
  6. रियर पैनल में सिंगल कैमरा मिलता है जिसमें 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
  7. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 1.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। 
  8. स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 1560mAh की बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़ें- Jio Offer: 28 दिन से लेकर 336 दिन तक रिचार्ज की 'नो टेंशन', करोड़ों यूजर्स को मिली दी बड़ी राहत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक