1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone को जाइए भूल, डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी का बड़ा ऐलान, पेश किया Trump T1 मोबाइल फोन

iPhone को जाइए भूल, डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी का बड़ा ऐलान, पेश किया Trump T1 मोबाइल फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 17, 2025 10:53 am IST,  Updated : Jun 17, 2025 11:13 am IST

iPhone, Google Pixel, Samsung Galaxy S25 जैसे फोन को कड़ी टक्कर देने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की कंपनी ने Trump Mobile T1 की घोषणा की है। यह फोन पूरी तरह से मेड इन अमेरिका होगा।

Trump Mobile T1- India TV Hindi
ट्रंप मोबाइल T1 Image Source : TRUMP MOBILE

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Apple, Google, Samsung जैसी बड़ी कंपनियों की टेंशन बढ़ाने वाले हैं। ट्रंप ने पिछले दिनों एप्पल के सीईओ टिम कुक को भारत की बजाय अमेरिका में ही अपने फोन बनाने के लिए कहा था। हालांकि, टिम कुक ने डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया फिलहाल नहीं दी है। इसी बीच ट्रंप की कंपनी अब अमेरिका में स्मार्टफोन बिजनेस में एंटर करने जा रही है। यह प्रीमियम मोबाइल फोन सीधे तौर पर iPhone और Google Pixel को टक्कर देगा। ट्रंप की कंपनी ने इस फोन का नाम Trump Mobile T1 रखा है, जिसे कंपनी जल्द ही सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Trump T1 की खास बात यह है कि यह फोन मेड इन अमेरिका होगा यानी अमेरिका में बनाया जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप के फैमिली बिजनेस की तरफ से इस फोन को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन गूगल के Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और इसकी कीमत 499 डॉलर यानी लगभग 42,800 रुपये रखी गई है। ट्रंप मोबाइल की कीमत एप्पल के आईफोन और गूगल पिक्सल फोन की तुलना में काफी कम है। यूजर्स इस फोन को 100 डॉलर यानी लगभग 8,300 रुपये देकर EMI पर भी खरीद सकते हैं।

Trump T1 के फीचर्स

रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी का यह मोबाइल फोन 6.8 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करेगा। इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का मेन, 2MP का डेप्थ और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा।

ट्रंप मोबाइल T1 में 5000mAh की बैटरी मिलेगी। इसके साथ फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जाएगा। यह फोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसमें 12GB रैम और 256GB तक का स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा। यही नहीं, फोन में बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट सिक्योरिटी फीचर्स के साथ-साथ AI बेस्ड फेस अनलॉक फीचर भी मिलेगा।

मोबाइल प्लान भी लॉन्च

ट्रंप ने इस फोन के साथ एक खास मोबाइल सर्विस प्लान की भी घोषणा की है। इसमें यूजर्स को हर महीने 47.45 डॉलर यानी लगभग 4080 रुपये के खर्च में अनलिमिटेड कॉलिंग, मैसेज और डेटा के साथ-साथ टेली हेल्थ और रोडसाइड असिस्टेंस मिलेगा। यही नहीं, इस प्लान के साथ यूजर्स को 100 से ज्यादा देशों में फ्री इंटरनेशनल कॉलिंग की सुविधा भी दी जाएगी।

Nothing CEO ने उड़ाया मजाक

डोनाल्ड ट्रंप के Trump T1 मोबाइल की नथिंग के सीईओ कार्ल पे ने मजाक उड़ाया है। X पर पोस्ट करते हुए कार्ल पे ने लिखा है कि अब कोई फोन मार्केट में आया है, जो Nothing Phone 3 को टक्कर दे सकता है। नथिंग अपना Phone 3 प्रीमियम फोन अगले महीने 1 जुलाई को ग्लोबली लॉन्च करेगा। इस फोन को 50 हजार रुपये से 65 हजार रुपये की प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -

Airtel ने 365 दिन सिम एक्टिव रखने का कर दिया सस्ता जुगाड़, फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा भरपूर डेटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक