फ्लिपकार्ट पर साल की पहली बिग बचत सेल शुरू हो गई है। 2 जनवरी से लेकर 6 जनवरी के बीच चलने वाले इस सेल में कई प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस सेल में स्मार्टफोन को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 5999 रुपये से शुरू होती है। भारतीय ब्रांड के इस साल लॉन्च हुए स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती की गई है। यह स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है।
रियलमी के सीईओ रह चुके माधव सेठ के हाल में लॉन्च किए गए देसी ब्रांड AI+ के Pulse स्मार्टफोन को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाला यह फोन 2,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। इसे 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। फोन की खरीद पर कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ ले सकते हैं। आप पुराने किसी फोन को एक्सचेंज कराने पर 4,350 रुपये और बचा सकते हैं।
देसी ब्रांड का यह फोन 4GB RAM + 64GB और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज में आता है। इस फोन में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने फोन में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया है। फोन का 90Hz रिफ्रेश रेट और 400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें LCD डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए 2D ग्लास मिलता है।
यह फोन Uniscoc T615 प्रोसेसर पर काम करता है। इसके साथ 6GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। फोन में Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। साथ ही, यह nxtQ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
इस सस्ते फोन में 4G/3G/2G कनेक्टिविटी मिलती है। यही नहीं, फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 10W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है। कंपनी ने इस सस्ते फोन में 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया है। इसके बैक में 50MP का AI कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का कैमरा मिलेगा।
यह भी पढ़ें -
संपादक की पसंद