1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. CES 2026 में पेश हुआ दुनिया का सबसे छोटा स्मार्ट लैब, अपने खाने को कर पाएंगे टेस्ट, भारी-भरकम मेडिकल बिल से छुटकारा

CES 2026 में पेश हुआ दुनिया का सबसे छोटा स्मार्ट लैब, अपने खाने को कर पाएंगे टेस्ट, भारी-भरकम मेडिकल बिल से छुटकारा

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 05, 2026 07:44 am IST,  Updated : Jan 05, 2026 08:06 am IST

अमेरिका के लास वेगस में चल रहे साल के पहले टेक इवेंट CES 2026 में Allergen Alert स्टार्ट-अप ने दुनिया का सबसे छोटा स्मार्ट लैब पेश किया है। यह स्मार्ट लैब आपके खाने की चुटकियों में जांच कर सकता है।

Allergen Alert, CES 2026- India TV Hindi
पॉकेट साइज एआई लैब Image Source : ALLERGEN ALERT

CES 2026 में दुनियाभर की कंपनियां और स्टार्ट-अप्स अपने इनोवेटिव प्रोडक्ट्स पेश कर रहे हैं। फूड सेफ्टी पर रिसर्च करने वाले स्टार्ट-अप Allergen Alert ने दुनिया का सबसे छोटा स्मार्ट लैब शोकेस किया है। यह लैब इतना छोटा है कि इसे आप अपने पॉकेट में रख सकते हैं। इस डिवाइस की मदद से आप रोज के खाने की टेस्टिंग कर सकते हैं और उसमें ग्लूटन और एलर्जी वाले पदार्थों की मात्रा की जांच कर सकते हैं। यह डिवाइस आपके भारी-भरकम मेडिकल बिल को बचाने में मदद करेगा।

दुनिया का सबसे छोटा स्मार्ट लैब

कंपनी का दावा है कि दुनियाभर में 250 मिलियन यानी 25 करोड़ से ज्यादा लोग खाने की वजह से होने वाली एलर्जी से परेशान हैं। अकेले अमेरिकी में ही हर साल 33 मिलियन यानी 3.3 करोड़ लोग खाने की एलर्जी की वजह से अस्पताल में भर्ती होते हैं। वहीं, एलर्जी की वजह से 8% बच्चे, 10% व्यस्क प्रभावित होते हैं, जिनमें से 1% के लिए यह एलर्जी लाइफ थ्रेटनिंग होती है। पिछले 15 साल में एलर्जी की वजह से होने वाले मामलों में 50% का इजाफा देखा गया है।

मेडिकल डेटा की बात करें तो हर साल पीनट्स (बादाम), ट्री नट्स, दूध, अंडे, मछली, शेलफिश, गेहूं, सोया जैसे रोज खाने वाले खाद्य पदार्थों की वजह से 80% लोग एलर्जी के शिकार हो जाते हैं। एआई फीचर्स से लैस यह स्मार्ट डिवाइस आपके खाने की वजह से होने वाली एलर्जी को चुटकियों में डिटेक्ट कर लेता है, ताकि आपको डॉक्टर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह पॉकेट साइज वाला डिवाइस अपने आप में एक हाईटेक लैब है जिसमें आप खाने में पाए जाने वाले ग्लूटन की डायरेक्ट जांच कर सकते हैं। इसके साथ एक सिंगल यूज पाउच मिलता है, जिसमें आप अपने खाने को रखकर लैब लेवल की टेस्टिंग कर सकते हैं।

यह डिवाइस किसी आम ऐप की तरह नहीं है तो केवल बारकोड को स्कैन करके पैकेट में पाए जाने वाले खाद्य पदार्थ में मिलने वाले एलर्जिक आइटम की डिटेल देगा। इसमें आप प्रॉपर खाने को रखकर लेबोरेट्री लेवल की टेस्टिंग कर सकते हैं। इस डिवाइस को आप अपने स्मार्टफोन से भी कनेक्ट कर सकते हैं और लैब रिपोर्ट ले सकते हैं।

कैसे करता है काम?

  • इस स्मार्ट पॉकेट साइज लैब का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। इस डिवाइस में खाने की जांच के लिए सबसे पहले उसके सैम्पल को कलेक्ट करें।
  • इसके बाद सैम्पल को सिंगल यूज पाउच में रखें और डिवाइस में इंसर्ट करें।
  • फिर दिए गए बटन को दबाएं और फूड का एनालिसिस शुरू हो जाएगा। कुछ मिनट में ही आपको खाने के सैम्पल का रिजल्ट मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें -

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक