1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Photos में आया काम का फीचर, अब बोलकर ढूंढ़ पाएंगे अपनी फेवरेट फोटो

Google Photos में आया काम का फीचर, अब बोलकर ढूंढ़ पाएंगे अपनी फेवरेट फोटो

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 15, 2024 05:45 pm IST,  Updated : May 15, 2024 05:45 pm IST

Google Ask Photos: गूगल ने अपने डेवलपर कांफ्रेंस में Photos ऐप के लिए AI फीचर की घोषणा की है। यह फीचर यूजर्स की लाइब्रेरी में से फोटो और वीडियो को वॉइस और टेक्स्ट कमांड के आधार पर ढूंढ़ सकते हैं।

Google Ask Photos- India TV Hindi
Google Ask Photos Image Source : GOOGLE

Google Photos में कमाल का AI फीचर जोड़ा गया है। गूगल के डेवलपर्स कांफ्रेंस में कंपनी ने इस फीचर की घोषणा की है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने फेवरेट फोटो को बोलकर और टेक्स्ट टाइप करके ढूंढ़ पाएंगे। गूगल ने अपने इस AI बेस्ड फीचर का नाम Ask Photos रखा है, जो Gemini AI पर बेस्ड है। गूगल ने 14 मई को आयोजित हुए डेवलपर्स कांफ्रेंस में अपने इस फीचर की घोषणा की है। जल्द ही, यह फीचर Android यूजर्स को मिलेगा।

Google I/O 2024 इवेंट के दौरान गूगल ने बताया कि Gemini AI को Google Photos में इंटिग्रेट किया गया है। इस फीचर के जरिए आपके अकाउंट से लिंक Google Photos लाइब्रेरी के किसी भी फोटो या फिर वीडियो को आसानी से ढूंढ़ा जा सकेगा। गूगल ने बताया कि AI बेस्ड यह फीचर आपके वॉइस या टेक्स्ट कमांड के आधार पर वही फोटो लाइब्रेरी से ढूंढ़ेगा, जिसका आपने कमांड दिया है।

ऐसे करेगा काम

उदाहरण के तौर पर अगर आप अपनी लाइब्रेरी में से कोई पुरानी फोटो देखना चाह रहे हैं, लेकिन आपको उस फोटो को अपलोड करने की डेट याद नहीं है, तो आप उस फोटो को वॉइस कमांड के जरिए ढूंढ़ सकेंगे। आपको Google Photos के नए Ask Photos फीचर का इस्तेमाल करना होगा। आप जिस फोटो को ढूंढ़ रहे हैं उसमें कौन-कौन हैं या फिर कोई ऐसी चीज जो आपको उस फोटो में याद हो, उसका वाइस कमांड दे दें। कमांड देते ही यह फीचर आपके उस फोटो को आपसे सामने डिस्प्ले कर देगा।

गूगल ने Ask Photos फीचर का डेमो दिखाते हुए कार के लाइसेंस प्लेट का एक प्रॉम्प्ट दिया था। दिए गए कमांड के आधार पर इस AI फीचर के जरिए उस स्पेसिफिक कार की फोटो ढूंढ़ ली गई। गूगल फोटोज के इस फीचर का इस्तेमाल फोटो के साथ-साथ वीडियो को लाइब्रेरी में से खोजा जा सकता है। इसके अलावा फोटो या वीडियो के अपलोड डेट और टाइम के आधार पर भी किसी फोटो या वीडियो को लाइब्रेरी में ढूंढ़ा जा सकता है। Google Photos का यह फीचर आने वाले कुछ महीनों में यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक