1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Pixel 10 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले लीक, जानें iPhone से सस्ता होगा या महंगा

Google Pixel 10 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले लीक, जानें iPhone से सस्ता होगा या महंगा

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 08, 2025 06:41 pm IST,  Updated : Aug 08, 2025 06:41 pm IST

Google Pixel 10 सीरीज की लॉन्च से पहले कीमत से लेकर फीचर्स तक सामने आ गए हैं। गूगल की यह फ्लैगशिप सीरीज 20 अगस्त को ग्लोबली दस्तक देने वाली है। इस सीरीज की कीमत iPhone 17 के मुकाबले ज्यादा होगी या कम? आइए जानते हैं...

Google Pixel 10, google pixel 10 price leak- India TV Hindi
गूगल पिक्सल 10 Image Source : GOOGLE

Google Pixel 10 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले सामने आ गई है। गूगल की यह फ्लैगशिप सीरीज 20 अगस्त को ग्लोबली दस्तक देने वाली है। पिछले साल की तरह ही इस साल भी कंपनी इस सीरीज में Pixel 10 के साथ-साथ Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Fold लॉन्च करेगी। ये पिछले साल लॉन्च हुई Pixel 9 सीरीज का अपग्रेड होगी। गूगल की यह स्मार्टफोन सीरीज लेटेस्ट Tensor G5 चिपसेट के साथ आएगी। इस सीरीज की कीमत iPhone 17 सीरीज से ज्यादा होगी या कम? आइए जानते हैं...

मिलेगा बड़ा अपग्रेड

Google Pixel 10 सीरीज में इस बार बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। इस सीरीज के सभी मॉडल 120Hz रिफ्रेश रेट वाले OLED डिस्प्ले के साथ आएंगे। साथ ही, ये लेटेस्ट Tensor G5 चिपसेट के साथ पेश किए जाएंगे। इस सीरीज के सभी मॉडल के बैटरी और कैमरे में भी आपको अपग्रेड देखने को मिलेगा। खास तौर पर XL मॉडल में 5200mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है।

यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। Pixel 10 Pro XL में 50MP का मेन, 48MP का अल्ट्रा वाइड और 48MP का टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है, जो 5x टेलीफोटो जूम को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा यह फोन 42MP के सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। फोन में बड़ी बैटरी के साथ-साथ फास्ट चार्जिंग फीचर भी देखने को मिलेगा। Pixel 10 Pro XL में 39W का वायर्ड और 15W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

Google Pixel 10 सीरीज के सभी मॉडल Android 16 के साथ आएंगे, जिनमें कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। गूगल पिक्सल 10 सीरीज के सभी फोन Google Gemini AI से लैस होंगे। इनमें जेमिनी के लेटेस्ट फीचर्स दिए जा सकते हैं। गूगल पिक्सल 10 सीरीज के सभी मॉडल IP68 रेटेड होंगे, जिसकी वजह से इनके पानी में डूबने से कोई दिक्कत नहीं होगी। यही नहीं, सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।

Google Pixel 10 Pro XL संभावित फीचर्स
डिस्प्ले 6.9 इंच OLED, 120Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर Tensor G5
स्टोरेज 12GB रैम + 512GB स्टोरेज
OS Android 16
कैमरा 50MP + 48MP + 48MP बैक, 42MP फ्रंट
बैटरी 5200mAh, 39W वायर्ड, 15W वायरलेस
सिक्योरिटी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, फेस अनलॉक, IP68 रेटिंग

कितनी होगी कीमत?

Google Pixel 10 Pro XL को भारत में 1,39,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, Pixel 10 और Pixel 10 Pro इसके मुकाबले सस्ते में आएंगे। Pixel 10 को 99,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, Pixel 10 Pro की कीमत 1,19,990 रुपये हो सकती है। वहीं, iPhone 17 की बात करें तो यह फोन 89,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -

भारत के आसपास भी नहीं टिकेगा अमेरिका, ChatGPT के CEO ने क्यों कही ये बड़ी बात? जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक