1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. PUBG की तरह देसी गेमिंग ऐप Road to Valor की हुई वापसी, हिंदी सपोर्ट और हाई ग्राफिक्स से है लैस

PUBG की तरह देसी गेमिंग ऐप Road to Valor की हुई वापसी, हिंदी सपोर्ट और हाई ग्राफिक्स से है लैस

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 18, 2023 07:15 am IST,  Updated : Mar 18, 2023 07:15 am IST

PUBG गेम को लेकर युवा वर्ग के बीच काफी क्रेज देखा गया था। इसे सभी वर्ग के लोग खेलना पसंद कर रहे थे। PUBG की तरफ अब एक और गेमिंग ऐप हिंदी सपोर्ट के साथ डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। Road to Valor हाई ग्राफिक्स से लैस है। इसे डाउनलोड करने से पहले जानें गेम की पूरी खासियत।

Play road to valor game, pubg game- India TV Hindi
पबजी गेम की तरफ खेलें रोड टू वेलोर गेम Image Source : CANVA

PUBG और BGMI की लॉन्चिंग होने के बाद से ही लोग इसे स्मार्टफोन और पीसी पर खेलना पसंद कर रहे थे। इन गेम्स को बनाने वाली कंपनी की ओर से एक देसी गेमिंग ऐप को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। एक नया नाम से भारत में वापसी करने के बाद युवा वर्ग के लोग इसे खेलने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। PUBG की तरह ही road to valor game गेम को खेल सकते हैं। लेकिन इसके ग्राफिक्स और हिंदी सपोर्ट फीचर काफी आधुनिक है। इसे कैसे डाउनलोड करें और इसकी खासियत के बारे में यहां जानें सबकुछ।

PUBG से देसी गेमिंग ऐप Road to Valor की तुलना

PUBG से देसी गेमिंग ऐप Road to Valor की तुलना करने की पीछे की कई वजह है। दरअसल इसे PUBG गेम बनाने वाली कंपनी Krafton और Dreamotion ने डेवलप किया है। फिलहाल भारत में PUBG बैन है। लोगों की मांग को देखते हुए Road to Valor ऐप में कई ऐसे फीचर्स को जोड़े गए हैं जो PUBG यूजर्स इस्तेमाल कर चुके हैं। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि कंपनी ने PUBG को ही एक नए अवतार में अलग नाम Road to Valor: Empire से पेश किया है।

PUBG वाले देसी गेमिंग ऐप Road to Valor कैसे करें डाउनलोड

PUBG वाले देसी गेमिंग ऐप Road to Valor को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के लिए डेवलप किया गया है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स इस गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ यह ऐपल आईफोन यूजर्स के लिए ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। कंपनी की ओर से इसे लॉन्च करते हुए यह दावा किया गया है कि इसे भारतीय कंटेंट गेमर को ध्यान में रखते हुए डेवलप किया गया है। हिंदी भाषा का सपोर्ट मिल जाने की वजह से इसकी एक अलग पहचान बन जाती है। इसे डाउनलोड करने के लिए 23 फरवरी से प्री-रजिस्ट्रेशन की शुरूआत हुई थी। 

PUBG वाले देसी गेमिंग ऐप Road to Valor की खासियत

Krafton की तरफ से जारी ये पहला कैजुअल भारतीय गेम है। Road to Valor को अभी तक गूगल प्ले स्टोर पर 10 लाख से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। PUBG वाले देसी गेमिंग ऐप Road to Valor में भारत की पुरानी सभ्यता, सैनिक, सेना की टुकड़ी, और युद्ध देखने को मिलते हैं। इसमें आप अपने अनुसार कस्टम रूम बना सकते हैं। ये गेम एक्शन, रोमांच और स्ट्रैटजी से भरपूर है। इसके अलावा आपको इसमें इमर्सिव ग्राफिक्स, गेमप्ले, इवेंट्स और एस्पोर्ट्स टूर्नामेंट की सुविधा मिल जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक