1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 12GB की वर्चुअल रैम के साथ Infinix GT 30 Pro इस दिन होगा लॉन्च, 108MP का मिलेगा धांसू कैमरा

12GB की वर्चुअल रैम के साथ Infinix GT 30 Pro इस दिन होगा लॉन्च, 108MP का मिलेगा धांसू कैमरा

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 23, 2025 11:12 pm IST,  Updated : May 23, 2025 11:12 pm IST

अगर आप गेमर हैं और एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। इनफिनिक्स गेमर्स के लिए एक नया स्मार्टफोन ला रहा है जो शानदार एक्सपीरियंस देने वाला है। इनफिनिक्स का अपकमिंग गेमिंग फोन Infinix GT 30 Pro होगा।

Infinix GT 30 Pro India launch date announced, specs, Infinix GT 30 Pro launch in india- India TV Hindi
इनफिनिक्स ला रहा है धमाकेदार फीचर्स वाला धांसू स्मार्टफोन। Image Source : फाइल फोटो

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में इस साल बड़ी हलचल रहने वाली है। स्मार्टफोन बनाने वाली लगभग हर एक कंपनी इस साल अपने नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने वाली हैं। 2025 के शुरुआती पांच महीने में ही भारतीय बाजार में कई सारे फोन्स दस्तक दे चुके हैं और आने वाले महीनों में भी कई फोन्स की एंट्री होने वाली है। इस बीच स्मार्टफोन मेकर कंपनी इनफिनिक्स भी अपने फैंस के लिए एक बड़ा धमाका करने वाली है। कंपनी भारत में Infinix GT 30 Pro को लॉन्च करने जा रही है। 

Infinix GT 30 Pro में कई इनफिनिक्स फैंस को कई सारे तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। अगर आप मिड रेंज फ्लैगशिप सेगमेंट में कोई धांसू स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो आपके लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इनफिनिक्स ने इस स्मार्टफोन को गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है इसलिए इसमें आपको बढ़िया परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। 

जून के पहले सप्ताह में ही होगा लॉन्च

Infinix GT 30 Pro को भारतीय मार्केट में 3 जून 2025 को लॉन्च किया जाएगा। यह एक गेमिंग फोन होगा इसलिए इसी उसी पैटर्न में डिजाइन भी किया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बैक पैनल में एलईडी लाइटिंग के कई सारे मोड्स भी दिए हैं। कंपनी इस स्मार्टफोन को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार ‘द गेमिंग किंग इज़ कमिंग बैक‘ के साथ टीज कर रही है।

अगर आप गेमिंग करते हैं तो Infinix GT 30 Pro में आपको शानदार एक्सपीरियंस मिलने वाला है। अगर आप बैटल रॉयल गेम BGMI के प्लेयर्स हैं तो बता दें कि Infinix GT 30 Pro में आप 120Fps पर गेमिंग कर सकते हैं। कंपनी ने गेमर्स के लिए इस स्मार्टफोन के राइट फ्रेम में दो Shoulder Trigger भी उपलब्ध कराए हैं। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन के डार्क फ्लेयर वेरिएंयट में 10 कस्टमाइजेबल एलईडी लाइट्स के पैटर्न मिलेंगे।

Infinix GT 30 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

  1. Infinix GT 30 Pro में 6.78 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलने वाली है।
  2. परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8350 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है।
  3. Infinix GT 30 Pro में 12GB की रैम और 512GB की स्टोरेज मिलने वाली है। 
  4. इस स्मार्टफोन में 12GB तक की वर्चुअल रैम का भी ऑप्शन दिया जा सकता है। 
  5. आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड OS पर रन करेगा।
  6. फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप होगा जिसमें 108+8 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।
  7. स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी होगी। 

यह भी पढ़ें- Airtel के करोड़ों यूजर्स की मौज, 84 दिन के लिए रिचार्ज की टेंशन हुई खत्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक