आईफोन खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज है। ऐपल ने हाल ही में iPhone 16 सीरीज को लॉन्च किया था और इसके बाद से पुरानी सीरीज के दाम में बड़ा प्राइस कट देखने को मिल रहा है। अगर आप लंबे समय से आईफोन खरीदना चाह रह थे तो अब आपके पास शानदार मौका है। अभी आप iPhone 15 को हैवी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
iPhone 15 सीरीज में आपको बेस मॉडल के साथ साथ iphone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro max चार ऑप्शन मिलते हैं। आईफोन की नई सीरीज आने के बाद ई-कॉमर्स वेबसाइट पर iPhone 15 128GB वेरिएंट पर तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। आइए आपको लेटेस्ट डिस्काउंट ऑफर के बारे में डिटेल से जानकारी देते हैं।
Amazon iPhone 15 के 128GB वेरिएंट पर पर तगड़ी छूट लेकर आ गया है। फ्लिपकार्ट पर इस समय यह मॉडल 79,900 रुपये पर लिस्टेड है। लेकिन, अभी इस पर 13 प्रतिशत की छूट ऑफर की जा रही है। फ्लैट डिस्काउंट ऑफर के साथ आप इस प्रीमियम फोन को सिर्फ 69,900 रुपये पर खरीद सकते हैं। सिर्फ इस ऑफर के साथ आपके 10 हजार रुपये बच सकते हैं।
बैंक ऑफर में आप सेलेक्टेड कार्ड्स पर आप एक हजार रुपये की एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं। अमेजन ग्राहकों को इस पर तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है तो आप उसे 17,250 रुपये की कीमत तक में एक्सचेंज करा सकते हैं।

अगर आप फ्लैट डिस्काउंट, बैंक कार्ड ऑफर और एक्सचेंज ऑफर के साथ iPhone 15 के 128GB वेरिएंट को आप 28 हजार रुपये तक सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि अगर अब भी आपका बजट कम है तो अमेजन ग्राहकों को इसे EMI पर खरीदने का भी ऑप्शन दे रहा है।
यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy S25 की डिटेल्स हुई लीक, iPhone 16 सीरीज को मिलेगी कड़ी टक्कर
संपादक की पसंद