Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 17 की डिस्प्ले डिटेल लीक, Apple करने वाला है अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड

iPhone 17 की डिस्प्ले डिटेल लीक, Apple करने वाला है अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Sep 23, 2024 03:45 pm IST, Updated : Sep 24, 2024 09:57 am IST

iPhone 17, iPhone 17 Slim के डिस्प्ले में अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। अगले साल लॉन्च होने वाली आईफोन 17 सीरीज के बारे में नई जानकारी सामने आई है।

iPhone 17, iPhone 17 Slim- India TV Hindi
Image Source : APPLE iPhone 17, iPhone 17 Slim

iPhone 16 सीरीज के लॉन्च हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और एप्पल के अगले आईफोन के बारे में जानकारियां सामने आने लगी हैं। एप्पल अगले साल लॉन्च होने वाले iPhone 17 में अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड करने वाला है। सामने आई रिपोर्ट की मानें तो अगले आईफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले पैनल मिल सकता है। इस साल लॉन्च हुए iPhone 16 और iPhone 16 Plus में कंपनी ने 60Hz रिफ्रेश वाला डिस्प्ले यूज किया है।

डिस्प्ले में बड़ा अपग्रेड

iPhone 17 सीरीज में कंपनी Plus वाले मॉडल को Slim या Air से रिप्लेस कर सकती है। इसके बारे में पहले कई लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी है। एप्पल के अगले साल लॉन्च होने वाले दोनों iPhone 17 और iPhone 17 Slim या Air मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED पैनल दिया जाएगा। इस साल लॉन्च हुई iPhone 16 सीरीज के दोनों प्रो मॉडल में कंपनी ने 120Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED पैनल यूज किया है। 

कंपनी 2025 में लॉन्च होने वाले सभी iPhone में 120Hz वाला डिस्प्ले इस्तेमाल करेगी। हाल में लीक हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, अगले साल आने वाले आईफोन 17 के सभी मॉडल प्रो ग्रेड डिस्प्ले के साथ आएंगे। डिस्प्ले सप्लाई चेन कंसल्टेंट (DSCC) के CEO रॉस यंग ने हिंट दिया है कि iPhone 17 और iPhone 17 Slim या Air में 120Hz वाला डिस्प्ले यूज होगा। इस डिस्प्ले में प्रो मोशन टेक्नोलॉजी यूज की जाएगी।

अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी को लेकर बड़ा अपडेट

इसके अलावा रॉस यंग ने यह भी साफ किया है कि अगले साल आने वाली iPhone 17 सीरीज में अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी नहीं दिया जाएगा। पहले आई कई लीक रिपोर्ट में यह कहा गया था कि एप्पल 2025 में लॉन्च होने वाली iPhone 17 सीरीज में अंडर-डिस्प्ले फेस आई यूज करेगा। कंपनी फिलहाल पंच-होल वाले सेल्फी कैमरा वाले आईफोन लॉन्च कर रही है।

iPhone 17 सीरीज के बारे में यह कोई पहली लीक नहीं है। iPhone 16 सीरीज की लॉन्चिंग से पहले ही अगले साल लॉन्च होने वाले आईफोन के बारे में जानकारियां सामने आ रही थी। अगले साल आने वाली आईफोन 17 सीरीज के दोनों बेस मॉडल में कंपनी 8GB रैम दे सकती है। वहीं, प्रो मॉडल में 12GB रैम मिल सकता है। इसके अलावा इस iPhone सीरीज में कंपनी वेपर चेंबर कूलिंग (VC) टेक्नोलॉजी का यूज करेगी, जिसकी वजह से फोन जल्दी गर्म नहीं होगा।

यह भी पढ़ें - BSNL ने किया कमाल, 14 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचाया 4G नेटवर्क

Latest Tech News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement