1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. IPL देखने के लिए Jio के बेस्ट रिचार्ज प्लान, डेटा खत्म होने की 'नो टेंशन'

IPL देखने के लिए Jio के बेस्ट रिचार्ज प्लान, डेटा खत्म होने की 'नो टेंशन'

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 18, 2024 11:56 am IST,  Updated : Mar 20, 2024 07:23 am IST

IPL 2024 Jio Cricket Packs: इंडियन प्रीमियर लीग 22 मार्च 2024 को शुरू हो रहा है। आईपीएल देखने के लिए जियो के पास कई रिचार्ज प्लान हैं, लेकिन इन दो रिचार्ज प्लान में यूजर्स को बिना किसी डेली लिमिट के भरपूर डेटा ऑफर किया जा रहा है।

IPL 2024 Jio Cricket Packs- India TV Hindi
IPL 2024 Jio Cricket Packs Image Source : PTI/FILE

IPL T-20 क्रिकेट लीग का भारत में जबरदस्त क्रेज है। इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) 22 मार्च से शुरू हो रहा है। IPL के सभी मैच आप Jio Cinema ऐप और वेबसाइट पर फ्री में लाइव देख सकते हैं। जियो के 44 करोड़ यूजर्स के लिए कंपनी ने कई ऐसे डेटा पैक्स पेश किए हैं, जिनमें यूजर्स को भरपूर डेटा ऑफर किया जाता है। Reliance Jio के ऐसे ही दो बेस्ट प्रीपेड रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें 150GB तक डेटा मिलेगा। आइए, जानते हैं जियो के इन दोनों रिचार्ज प्लान के बारे में...

अगर, आपके घर में ब्रॉडबैंड नहीं लगा है और आप IPL 2024 के मैच अपने मोबाइल या टैबलेट पर देखना चाहते हैं तो जियो के 444 रुपये और 667 रुपये वाले दो अच्छे रिचार्ज प्लान हैं। इन दोनों डेटा पैक में जियो यूजर्स को बिना किसी डेली लिमिट के 150GB तक डेटा मिलेगा।

444 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो के इस 444 रुपये वाले डेटा प्लान में यूजर्स को 100GB डेटा का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 60 दिनों की है। जियो के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ नहीं मिलेगा। यह एक डेटा ओनली पैक है, जो पहले से चल रहे किसी रिचार्ज प्लान के साथ लिया जा सकता है। यूजर्स अपने मौजूद प्लान के डेली डेटा खत्म होने के बाद भी IPL के मैच देख पाएंगे।

Jio Cricket Pack IPL 2024
Image Source : FILEJio Cricket Pack IPL 2024

667 रुपये वाला प्लान

जियो का यह रिचार्ज प्लान भी एक डेटा ओनली प्लान है यानी इसे भी पहले से चल रहे किसी प्लान के साथ एड-ऑन के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। रिलायंस Jio के इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है और इसमें कुल 150GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा। 

Jio Cricket Pack IPL 2024
Image Source : FILEJio Cricket Pack IPL 2024

Jio के इन दोनों रिचार्ज प्लान के अलावा एक और डेटा ओनली प्लान है, जिसमें डेली 2GB डेटा ऑफर किया जाता है और इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत 2878 रुपये है। इस प्लान को भी यूजर्स एड-ऑन प्लान के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - POCO X6 Neo 5G की Flipkart पर पहली सेल, 563 रुपये EMI में घर लाएं 108MP कैमरा वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक