Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. लेटेस्ट प्रोसेसर और 120W की फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुई iQOO 12 सीरीज, जानें फ्लैगशिप फोन की कीमत

लेटेस्ट प्रोसेसर और 120W की फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुई iQOO 12 सीरीज, जानें फ्लैगशिप फोन की कीमत

Written By: Gaurav Tiwari Published : Nov 08, 2023 07:48 am IST, Updated : Nov 08, 2023 07:48 am IST

आईक्यू ने अपनी मोस्ट अवेटेड फ्लैगशिप सीरीज iQOO 12 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में कंपनी ने दो स्मार्टफोन पेश किए हैं। फिलहाल अभी यह सिर्फ चीन के मार्केट में उपलब्ध हैं। कंपनी इस सीरीज को भारत में 12 दिसंबर को लॉन्च करेगी। दोनों ही स्मार्टफोन में तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

iQOO,Tech news, iQOO 12, iQOO 12 launch, iQOO 12 price, iQOO 12 design, iQOO 12 specs- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो लेटेस्ट सीरीज कें दोनों ही स्मार्टफोन में लेटेस्ट प्रोसेसर दिया गया है।

iQOO 12 Series Launched: स्मार्टफोन मेकर कंपनी आईक्यू ने अपनी फ्लैगशिप सीरीज iQOO 12 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस सीरीज में ग्राहकों के लिए दो स्मार्टफोन  iQOO 12 और iQOO 12 Pro पेश किए हैं। ये दोनों ही फोन्स  iQOO 11 और iQOO 11 Pro के अपग्रेडेड मॉडल्स हैं। आईक्यू ने नई सीरीज को बेहतरीन फीचर्स और लुक साथ पेश किया है। कंपनी ने दोनों ही मॉडल्स में 144Hz वाली डिस्प्ले दी है। 

आपको बता दें कि आईक्यू वीवो का सब ब्रैंड है। कंपनी ने अभी iQOO 12 सीरीज को चीन के मार्केट में पेश किया है और दिसंबर के महीने में इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। आईक्यू इंडिया के सीईओ निपुण मार्या के मुताबिक यह सीरीज भारत में 12 दिसंबर को लॉन्च की जाएगी। 

Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ भारत में आने वाला यह पहला स्मार्टफोन होगा। इससे पहले Xiaomi 14 सीरीज ही ऐसी सीरीज है जिसमें क्वॉलकॉम का यह लेटेस्ट प्रोसेसर दिया गया है। हर साल की तरह इस बार भी कंपनी ने iQOO 12 के लिए BMW मोटर स्पोर्ट के साथ पार्टनरशिप की है।

iQOO 12 सीरीज में होंगी ये खास बातें

  1. iQOO 12 सीरीज में यूजर्स को 6.78 इंच की पंच होल OLED पैनल वाली डिस्प्ले दी गई है। 
  2. डिस्प्ले में यूजर्स को 144Hz का रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। 
  3. iQOO 12 और iQOO 12 Pro में कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया है। 
  4. सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए कंपनी इसमें इन डिस्प्ले फिंगप्रिंट सेंसर दे रही है। 
  5. इस सीरीज में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी कैमरा 50MP, सेकंडरी कैमरा 64MP का मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।  
  6. iQOO 12 में ग्राहकों को 16GB तक की रैम और 256GB से लेकर 1TB तक की स्टोरेज मिलेगी।  
  7. इस स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है। इसमें आपको 120W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। 
  8. iQOO 12 को खरीदने के लिए ग्राहकों को करीब 45 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे जबकि iQOO 12 Pro के  टॉप वेरिएंट के लिए करीब 58 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। 

यह भी पढ़ें- मोबाइल यूजर्स के लिए सरकार ला रही है Unique ID Number, जानें इससे क्या होगा फायदा

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement