1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. आईफोन जैसे लुक, 12GB रैम के साथ सस्ते में लॉन्च हुआ itel A70, जानें कीमत

आईफोन जैसे लुक, 12GB रैम के साथ सस्ते में लॉन्च हुआ itel A70, जानें कीमत

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 03, 2024 02:49 pm IST,  Updated : Jan 03, 2024 03:02 pm IST

itel ने एक और सस्ता स्मार्टफोन itel A70 भारत में लॉन्च किया है। फोन का बैक पैनल आईफोन की तरह दिखता है और इसमें 12GB रैम, 256GB इंटरनल स्टोरेज जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

itel A70, itel A70 Launch, itel A70 Price- India TV Hindi
itel ने अपने पोर्टफोलियो में एक और बजट स्मार्टफोन जोड़ा है। Image Source : ITEL

itel ने भारत में एक और सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन डायनैमिक रैम एक्सपेंशन फीचर के साथ आता है, जिसकी मदद से फोन की रैम को 8GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। itel A70 का बैक पैनल देखने में आईफोन की तरह लगेगा। इसे फील्ड ग्रीन, अज्योर ब्लू, ब्रिलिएंड गोल्ड और स्टारलिश ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। आइए, जानते हैं इस बजट स्मार्टफोन की कीमत और मिलने वाले फीचर्स के बारे में...

कितनी है कीमत?

itel A70 को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB, 4GB RAM + 128GB और 4GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट्स की रैम को वर्चुअली 8GB एक्सपेंड किया जा सकेगा। इस तरह से यूजर्स को कुल 12GB रैम का सपोर्ट मिलेगा। फोन की शुरुआती कीमत 6,299 रुपये है। इसके अन्य दो वेरिएंट्स क्रमशः 6,799 रुपये और 7,299 रुपये में आते हैं। इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर लिस्ट किया गया है। फोन की सेल 5 जनवरी 2024 को शुरू होगी।

मिलने वाले फीचर्स

  • इस बजट स्मार्टफोन में 6.6 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। फोन के डिस्प्ले में आईफोन की तरह डायनैमिक बार दिया गया है, जिसमें यूजर्स को नोटिफिकेशन आदि मिलेगा। फोन का डिस्प्ले 120Hz टच सैम्पलिंग रेंट को सपोर्ट करता है।
  • itel A70 में ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इसके प्रोसेसर की जानकारी रिवील नहीं की है। फोन में रैम एक्सपेंशन के लिए मेमोरी फ्यूजन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
  • यह बजट स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी और USB Type C चार्जिंग फीचर के साथ आता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक और साइड माउंटेड फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
  • यह स्मार्टफोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन यानी प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ एक AI कैमरा मिलता है। फोन के बैक में LED फ्लैश लाइट भी दी गई है।
  • फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़ें - फ्लिपकार्ट पर साल की पहली सेल, स्मार्टफोन पर 80% तक का डिस्काउंट!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक