1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 365 दिन तक Jio सिम रहेगा एक्टिव, Unlimited Calling वाले सस्ते प्लान ने कराई मौज

365 दिन तक Jio सिम रहेगा एक्टिव, Unlimited Calling वाले सस्ते प्लान ने कराई मौज

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 15, 2025 04:04 pm IST,  Updated : Jun 15, 2025 04:04 pm IST

Reliance Jio ने करोड़ों ग्राहकों की कराई मौज करा दी है। जियो अपने ग्राहकों को कई तरह के सस्ते और किफायती प्लान्स ऑफर करता है। जियो की लिस्ट में एक ऐसा प्लान भी है जिससे यूजर्स अपने सिम को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 365 दिन तक एक्टिव रख सकते हैं।

Jio Best Offer, Jio new Plans, Jio 365 days Plan, Jio cheapest 365 days Plan, Jio Annual Plan- India TV Hindi
जियो के सस्ते प्लान ने करोड़ों यूजर्स की कराई मौज। Image Source : फाइल फोटो

रिलायंस जियो (Reliance Jio) देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी है। जियो के पास 47 करोड़ से ज्यादा लोगों का बड़ा यूजरबेस है। कंपनी अपने करोड़ों यूजर्स की सुविधा और सहूलियत के लिए कई तरह के रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है। जियो की लिस्ट में सस्ते और महंगे दोनों ही तरह के प्लान्स (Jio Recharge Plans) मिलते हैं। अगर आप बार बार मंथली रिचार्ज प्लान लेकर थक चुके हैं तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। Jio के पोर्टफोलियो में अब ऐसा प्लान भी है जिससे एक रिचार्ज से 365 दिन तक सिम एक्टिव रहने वाला है। 

आपको बता दें कि जब से रिचार्ज प्लान्स महंगे हुए हैं तब से मोबाइल यूजर्स के बीच में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है। अब आप सिर्फ एक प्लान लेकर पूरे साल के लिए रिचार्ज की टेंशन से फ्री हो सकते हैं। जियो ने ग्राहकों की बड़ी परेशानी को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। आइए आपको जियो के 365 दिन वाले सस्ते और धमाकेदार रिचार्ज प्लान के बारे में बताते हैं। 

Jio के सस्ते एनुअल प्लान ने कराई मौज

Reliance Jio ने ग्राहकों की सहूलियत के लिए रिचार्ज प्लान्स को अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। जियो की लिस्ट में एनुअल प्लान्स की लिस्ट भी मौजूद हैं। इस कैटेगरी में कंपनी ने दो रिचार्ज प्लान्स शामिल कर रखे हैं। अगर आप बार-बार रिचार्ज के झंझटे से छुटकारा पाना चाहते हैं तो 3599 रुपये वाले प्लान की तरफ जा सकते हैं। जियो अपने सभी यूजर्स को प्लान में 365 दिन की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रहा है।

अगर आप अपने जियो नंबर को 3599 रुपये के प्लान से रिचार्ज करते हैं तो आपको 365 दिनों के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। आप बिना किसी टेंशन के दिन रात जमकर बाते कर सकते हैं। फ्री कॉलिंगके साथ ही प्लान में आपको सभी नेटवर्क के लिए डेली 100 फ्री एसएमएस भी दिए जाते हैं। 

अधिक डेटा यूज करने वालों की बल्ले-बल्ले

अगर आप अधिक इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं और छोटे डेटा लिमिट वाले प्लान से काम नहीं चल पाता है तो जियो का यह एनुअल प्लान आपकी टेंशन खत्म करने वाला है। इस 3599 रुपये वाले प्लान में आपको 912GB से अधिक हाई स्पीड डेटा दिया जाता है। आप हर दिन 2.5GB तक इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी इसमें एलिजिबल ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा का ऑफर भी देती है। डेली डेटा लिमिट पूरी होने के बाद आपको इसमें 64Kbps की स्पीड मिलेगी। 

आपको बता दें कि रिलायंस जियो अपने यूजर्स को इस वार्षिक प्लान में कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी दे रहा है। इसमें यूजर्स को 90 दिनों के लिए जियो हाटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। इसके अलावा प्लान में 50GB जियो एआई क्लाउड स्पेस भी मिलेगा। अगर आप टीवी चैनल्स देखते हैं तो बता दें कि इसमें जियो टीवी की फ्री सुविधा भी मिलती है।

यह भी पढ़ें- OnePlus Nord 4 5G में मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट, Flipkart ने किया हैवी Price Cut

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक