1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ नया Caller ID App, रियल टाइम में मिलेगी कॉलर की इंफॉर्मेशन

iPhone यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ नया Caller ID App, रियल टाइम में मिलेगी कॉलर की इंफॉर्मेशन

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 08, 2025 07:39 pm IST,  Updated : May 08, 2025 07:39 pm IST

अगर आपके पास आईफोन है तो आपके लिए गुड न्यूज है। आईफोन यूजर्स के लिए एक नया कॉलर आईडी ऐप आ गया है। अगर आप बार बार आने वाले प्रमोशनल कॉल्स समेत स्पैम कॉल्स से परेशान है तो आपको Livecaller बड़ी राहत दे सकता है।

livecaller, livecaller app, truecaller, ios, iphone, Caller ID App- India TV Hindi
स्पैम कॉल्स से मिलेगा छुटकारा। Image Source : फाइल फोटो

जब से इंटरनेट और स्मार्टफोन का इस्तेमाल बढ़ा है तब से साइबर क्राइम के मामलों में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। आए दिन फोन में आने वाले प्रमोशनल कॉल्स मोबाइल यूजर्स के लिए एक नई परेशानी बन चुके हैं। अननोन नंबर्स और प्रमोशनल कॉल्स की पहचान के लिए यूजर्स Truecaller समेत दूसरे कई तरह के कॉलर आईडी ऐप का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप एक आईफोन यूजर हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। एक नया कॉलर आईडी आ गया है जो कि बड़ी सहूलियत देने वाला है। इस नए कॉलर आईडी का नाम Livecaller है। 

Livecaller को कई शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। आईफोन यूजर्स के लिए यह कॉलर आईडी ऐप Truecaller का एक अल्टरनेटिव हो सकता है। लाइव कॉलर ऐप अनवांटेड प्रमोशनल्स कॉल्स से यूजर्स को बड़ी राहत देने वाला है। यह नया कॉलर आईडी ऐप खासतौर पर iOS 18.2 वर्जन वाले डिवाइसेस पर काम करता है। 

प्राइवेसी ब्रीच की टेंशन हुई खत्म

Livecaller App यूजर्स को फोन पर आने वाली स्पैम कॉल्स और रोबो कॉल्स को ट्रैक करके उनकी जानकारी देता है। इस ऐप की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह यूजर्सको बिना किसी अकाउंट के कॉलर्स की रियल टाइम में जानकारी देता है। यह ऐप कॉल आने से पहले ही आईफोन यूजर्स को बता देता है कि कौन कॉल कर रहा है। अगर आप किसी ऐसे कॉलर आईडी की तलाश में है जो आपसे किसी तरह का एक्सेस न ले और आपको फोन पर आने वाली कॉल्स का जानकारी मिल जाए तो यह एक बेस्ट ऑप्शन है। मतलब इस ऐप में आपको किसी भी तरह की प्राइवेसी की टेंशन नहीं होगी।

4 बिलियन से अधिक नंबर की डिटेल्स मौजूद

आपको बता दें कि Livecaller App को  Sync.ME की तरफ से डेवलप किया गया है। इस ऐप्लिकेशन में आपको चार बिलियन से अधिक फोन नंबर्स की जानकारी मिलती है। आपको बता दें कि इस ऐप को डिजाइन करने में लुकअप फेमवर्क का इस्तेमाल किया गया है। इसका इंटरफेस काफी आसान है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी भी तरह के अकाउंट को बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

यह भी पढ़ें- India Pakistan Dispute: भारत का एक और बड़ा एक्शन, OTT कंटेंट के साथ बैन कर दी ये चीजें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक