1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 873 रुपये महीने में घर लाएं 24999 रुपये वाला स्टाइलिश 5G स्मार्टफोन, मिल रहा बंपर ऑफर

873 रुपये महीने में घर लाएं 24999 रुपये वाला स्टाइलिश 5G स्मार्टफोन, मिल रहा बंपर ऑफर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 21, 2024 01:40 pm IST,  Updated : Mar 21, 2024 01:40 pm IST

Tecno Camon 20 Pro 5G की खरीद पर तगड़ा ऑफर दिया जा रहा है। टेक्नो का यह स्मार्टफोन स्टाइलिश बैक पैनल के साथ आता है। फोन में 64MP का मेन और 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन अब तक के सबसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

Tecno camon 20 pro 5g- India TV Hindi
Tecno camon 20 pro 5g sale offer on Amazon Image Source : FILE

Lowest Price Ever: अगर आप सस्ते में स्टाइलिश 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर Tecno के स्मार्टफोन की खरीद पर तगड़ा ऑफर दिया जा रहा है। पिछले साल लॉन्च हुए Tecno Camon 20 Pro को अब तक के सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं। इस फोन के बैक पैनल में स्टाइलिश डायमंड कट कैमरा डिजाइन मिलता है।

Tecno Camon 20 Pro के फीचर्स

टेक्नो का यह स्मार्टफोन 6.67 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन के डिस्प्ले में 120Hz हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही, इसमें लो ब्लू लाइट आई प्रोटेक्शन फीचर भी मिलता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8050 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB LPDDRx RAM मिलता है, जिसे 16GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 256GB तक का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा।

Tecno Camon 20 Pro के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 64MP का OIS प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में दो और सेंसर दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा मिलेगा। टेक्नो का यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी के साथ 33W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलता है।

Tecno Camon 20 Pro 5G
Image Source : AMAZONTecno Camon 20 Pro 5G

Tecno Camon 20 Pro पर ऑफर

यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 19,999 रुपये में आता है। इन दोनों वेरिएंट की खरीद पर 1,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट SBI कार्ड पर मिल रहा है। इस स्मार्टफोन को 873 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं। टेक्नो का यह फोन दो कलर वेरिएंट्स- ब्लू और व्हाइट में आता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक