1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 34 हजार से कम में मिल रहा MacBook Air, Flipkart Sale के आखिरी दिन औंधे मुंह गिरी कीमत

34 हजार से कम में मिल रहा MacBook Air, Flipkart Sale के आखिरी दिन औंधे मुंह गिरी कीमत

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 08, 2025 08:03 pm IST,  Updated : May 08, 2025 08:03 pm IST

अगर आप एक प्रीमियम लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। MacBook Air M1 की कीमत में बड़ी कटौती हुई है। फ्लिपकार्ट अपने करोड़ों ग्राहकों को इसे सस्ते में खरीदने का शानदार मौका दे रहा है।

MacBook Air M1, MacBook Air M1 Offer, MacBook Air M1 Discount, MacBook Air M1 Price cut- India TV Hindi
मैकबुक एयर को सस्ते में खरीदने का है शानदार मौका। Image Source : फाइल फोटो

प्रीमियम कैटेगरी के लैपटॉप में ऐप्पल मैकबुक एयर लिस्ट में सबसे ऊपर आते हैं। हालांकि ये इतने महंगे होते हैं कि हर कोई इन्हें खरीद नहीं पाता और ज्यादातर लोग विंडोज लैपटॉप से ही अपना काम चला लेते है। लेकिन अगर आपका भी मन MacBook Air खरीदने का है तो गुड न्यूज है। इस समय आप ऐप्पल के पॉपुलर प्रीमियम लैपटॉप को बहुत ही कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते है। यह शानदार मौका ग्राहकों को ई-कॉमर्स प्ले फ्लिपकार्ट दे रहा है  

आपको बता दें कि Flipkart में अभी SASA LELE सेल चल रही है। आज इस सेल का आखिरी दिन है। सेल के आखिरी दिन फ्लिपकार्ट ग्राहकों को MacBook Air M1 पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। अब जब सेल के कुछ ही घंटे बचे हुए हैं तो आपके पास सस्ते में खरीदारी का शानदार मौका है। आइए आपको MacBook Air M1 पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं। 

सस्ते में मिलेगा Macbook Air M1

Flipkart में Macbook Air M1 को इस समय 89,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। SASA LELE Sale ऑफर में कंपनी ग्राहकों को इस पर फ्लैट 33% का डिस्काउंट दे रही है। ऑफर का फायदा लेकर आप इसे सिर्फ 59,990 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को कैशबैक ऑफर भी दे रहा है। अगर आप  Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करते हैं तो आपको 5% का इंस्टेंट कैशबैक भी मिल जाएगा। SBI कार्ड पर आप 10% तक की एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं। 

Flipkart लाया धमाकेदार ऑफर

आपके पास MacBook Air M1 को और भी अधिक सस्ते में खरीदने का मौका है। इसके लिए आपको फ्लिपकार्ट के एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेना होगा। फ्लिपकार्ट इस लैपटॉप पर पूरे-पूरे 25000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। अगर आप पुराना लैपटॉप एक्सचेंज करते हैं तो आप 25 हजार रुपये तक की बचत कर पाएंगे। अगर आपको पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिल जाती है तो आप इस MacBook Air M1 को सिर्फ 34,999 रुपये में खरीद सकते हैं। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने लैपटॉप की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी। 

MacBook Air M1 के फीचर्स

  1. MacBook Air M1 में आपको 13.30 इंच की डिस्प्ले दी गई है। 
  2. MacBook Air M1 के डिस्प्ले में आपको 2560x1600 pixels का रेजोल्यूशन मिलता है।
  3. परपॉर्मेंस के लिए ऐप्पल ने इस लैपटॉप में Apple M1 चिपसेट दिया है।
  4. इसमें आपको 512GB तक की स्टोरेज और 8GB तक की रैम मिलती है।
  5. कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 802.1, 2 USB Type C पोर्ट मिलते हैं। 

यह भी पढ़ें- India Pakistan Dispute: भारत का एक और बड़ा एक्शन, OTT कंटेंट के साथ बैन कर दी ये चीजें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक