iPhone खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे लेकिन बजट कम पड़ रहा था तो अब आपको टेंशन लेने की जररूत नहीं है। ऐसा हम इसलिए कह रहा है कि क्योंकि अब प्रीमियम iPhone 14 खरीदने के लिए आपको लाख-डेढ़ लाख रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। iPhone 16 सीरीज आने के बाद पहले ही आईफोन्स के दाम घट चुके थे लेकिन अब इसके दाम पहले से भी ज्यादा कम हो चुके हैं।
आपको बता दें कि iPhone 14 को साल 2022 में मार्केट में पेश किया गया था। इस सीरीज के बाद ऐपल दो और सीरीज को लॉन्च कर चुका है। कंपनी अगले साल iPhone 17 को पेश कर सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब ई-कॉमर्स वेबसाइट्स iPhone 14 के पुराने स्टॉक्स को क्लीयर कर सकती है। iPhone 14 सीरीज में मिलने वाले बड़े डिस्काउंट ऑफर की एक बड़ी वजह हो सकती है।
दिग्गज ई-कॉमर्स वेबसाइट्स अमेजन ने iPhone 14 के 256GB वेरिएंट की कीमत में बड़ी कटौती की है। मौके का फायदा उठाकर आप A15 Bionic चिपसेट से लैस इस स्मार्टफोन को बेहद सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। आइए आपको डिस्काउंट ऑफर के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
अमेजन पर iPhone 14 का 256GB वाला मॉडल इस समय 89,900 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है। यह प्राइस इसके ब्लैक मिडनाइट कलर वेरिएंट का है। वैसे तो इसकी प्राइस एक लाख के करीब है लेकिन अमेजन ने एक झटके में इसकी कीमत में कौटती कर दी है। अमेजन ग्राहकों को इस वेरिएंट पर 26% का डिस्काउंट दे रहा है। ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 66,900 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। फ्लैट डिस्काउंट ऑफर में ही आप अपने 23 हजार रुपये की बचत कर लेंगे।
इसके अलावा आप बैंक और एक्सचेंज ऑफर का लाभ लेकर भी एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं। अमेजन सेलेक्टेड बैंक कार्ड पर ग्राहकों को 2 हजार रुपये तक का डिस्काउंट प्रवाइड करा रहा है। इसके अलावा अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कराते हैं तो आप 37 हजार रुपये से ज्यादा की बचत कर पाएंगे। अगर आपका बजट अब भी कम है तो आप इस फोन को EMI पर भी ले सकते हैं। अमेजन इसे सिर्फ 3,014 रुपये की मंथली ईएमआई पर इसे घर ले जाने का मौका दे रहा है।
संपादक की पसंद