सैमसंग का फ्लैगशिप फीचर वाला स्मार्टफोन लेना है लेकिन बजट और स्मार्टफोन सीरीज को लेकर कंफ्यूज हैं तो अब आपकी परेशानी खत्म होने वाली है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को सैमसंग के अलग-अलग वेरिएंट पर धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर दे रही है। लेकिन, इस समय जो सबसे बड़ा ऑफर चल रहा है वह Samsung Galaxy S23 FE सीरीज पर है। 2025 की शुरुआत में कंपनी ने इस सीरीज में एक बार फिर से बड़ा प्राइस कट किया है।
Samsung Galaxy S23 FE एक प्रीमियम स्मार्टफोन है। इसमें आपको डिस्प्ले से लेकर प्रोसेसर और कैमरे में दमदार फीचर्स देखने को मिलते हैं। फोटोग्राफी लवर्स के लिए इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन हैवी टास्क के लिए भी एक परफेक्ट चॉइस है। आप अभी Samsung Galaxy S23 FE 256GB वेरिएंट को उसकी रियल प्राइस से आधे दाम में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy S23 FE 256GB फ्लिपकार्ट में इस समय 84,999 रुपये पर लिस्टेड है। 2025 आते ही इस पर बंपर डिस्काउंट ऑफर भी आ गया है। फ्लिपकार्ट ने इसकी कीमत में 55% की बड़ी कटौती की है। इस ऑफर के साथ आप इसे अब सिर्फ 37,999 रुपये में खरीद सकते हैं। मतलब आप इसे 47000 रुपये की बचत के साथ खरीद पाएंगे। इस प्राइस रेंज में यह एक बढ़िया स्मार्टफोन है जिसमें आप डेली रूटीन वर्क के साथ साथ मल्टी टास्किंग कर सकते हैं।
फ्लिपकार्ट ग्राहकों को पैसे बचाने के लिए कुछ दूसरे ऑफर्स भी देता है। Flipkart Axis Bank Credit Card से खरीदारी पर आपको इस फोन में 5% का कैशबैक मिलता है। इसके अलावा आप इसे अगर ईएमआई पर खरीदना चाहते हैं तो इसका ऑप्शन भी आपको दिया जाता है। फ्लिपकार्ट के एक्सचेंज ऑफर में आप इस पर और अधिक बचत कर सकते हैं। आप अपने पुराने स्मार्टफोन को 23,650 रुपये तक में एक्सचेंज कर सकते हैं।
Samsung Galaxy S23 FE 256GB के स्पेसिफिकेशन्स
यह भी पढ़ें- Jio का 2025 में 84 दिन वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, डेटा और ओटीटी लवर्स की हुई मौज
संपादक की पसंद