1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. MCD अपने 1500 स्कूलों में टीचर्स को डिजिटल टूल्स की ट्रेनिंग देगी, Canva के जरिए सिखाएगी क्रिएटिविटी

MCD अपने 1500 स्कूलों में टीचर्स को डिजिटल टूल्स की ट्रेनिंग देगी, Canva के जरिए सिखाएगी क्रिएटिविटी

 Published : Mar 20, 2026 08:19 pm IST,  Updated : Mar 20, 2026 08:19 pm IST

दिल्ली के 1500 स्कूल के टीचर्स के लिए दो घंटे का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा, जहां कैनवा की टीम प्रमुख उपकरण और विशेषताएं पेश करेगी।

Canva- India TV Hindi
कैनवा Image Source : CANVA.IN

MCD Training: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) अपने 1514 स्कूलों के शिक्षकों को ट्रेंड करने के लिए कैनवा के साथ मिलकर एक नयी पहल शुरू करेगा, जिसका उद्देश्य डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना और कक्षाओं को अधिक रोचक बनाना है। अधिकारियों के मुताबिक इस पहल के तहत शिक्षक चित्र, चार्ट, ग्राफ और इन्फोग्राफिक्स तैयार कर पढ़ाई को अधिक रोचक और प्रभावी बना सकेंगे। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप है, जिसके तहत राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की अध्ययन सामग्री को भी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि शिक्षक उसे डिजिटल रूप में बदलकर छात्रों को बेहतर तरीके से समझा सकें। 

कार्यक्रम की शुरुआत 28 मार्च को होने की उम्मीद

एमसीडी की शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगश वर्मा ने कहा कि इस पहल के जरिए प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक और छात्रों को बिना किसी शुल्क के विश्वस्तरीय क्रिएटिव टूल्स के प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत 28 मार्च को होने की संभावना है, जिसमें भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान शिक्षकों के लिए दो घंटे का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें कैनवा की टीम उन्हें प्लेटफॉर्म के प्रमुख फीचर और टूल्स से परिचित कराएगी। 

पारंपरिक क्लासेस को मॉडर्न और क्रिएटिव बनाने पर फोकस

एमसीडी का मानना है कि इस पहल से पारंपरिक क्लासेस को मॉडर्न और क्रिएटिव बनाया जा सकेगा, जिससे छात्रों में रचनात्मकता और नवाचार की क्षमता विकसित होगी। कैनवा ऑस्ट्रेलिया स्थित एक बहुराष्ट्रीय सॉफ्टवेयर कंपनी है, जिसका प्लेटफॉर्म उपयोगकर्ताओं को रोचक प्रेजेंटेशन और डिजिटल सामग्री बनाने में मदद करता है। 

योगेश वर्मा ने कहा, इस पहल का उद्देश्य छात्रों के बीच रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए पारंपरिक कक्षाओं को गतिशील, अभिनव और सहभागी शिक्षण वातावरण में बदलना है। उन्होंने कहा, "हमने 28 मार्च को अस्थायी लॉन्च तिथि के रूप में प्रस्तावित किया है। खेल कर्मचारियों सहित शिक्षकों को दो घंटे के सत्र के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जहां कैनवा टीम उन्हें मंच से परिचित कराएगी।" उन्होंने कहा कि यह पाठ्यपुस्तकों को जीवन में लाकर सीखने को अधिक आकर्षक और प्रभावी बनाएगा, उन्होंने कहा कि यह पहल छात्रों को भविष्य का निर्माता बनने के लिए तैयार करेगी।

ये भी पढ़ें

iPhone Air जैसे डिजाइन वाला Realme 16 5G जल्द देगा भारतीय बाजारों में दस्तक, कितनी हो सकती है कीमत-जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक