1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Meta ने लिया बेहद बड़ा फैसला, इन जगहों से गायब हो जाएगा Facebook का लाइक बटन

Meta ने लिया बेहद बड़ा फैसला, इन जगहों से गायब हो जाएगा Facebook का लाइक बटन

 Published : Nov 11, 2025 05:48 pm IST,  Updated : Nov 11, 2025 05:48 pm IST

इंटरनेट पर फेसबुक को सबसे ज्यादा पहचान दिलाने वाला लाइक बटन एक्सटर्नल साइटस पर 10 फरवरी से नहीं दिखेगा।

Facebook- India TV Hindi
फेसबुक Image Source : FILE PHOTO

Facebook Like Button Removing: फेसबुक का आइकॉनिक लाइक बटन जो कि इसकी पहचान से जुड़ा है, वो एक्सटर्नल साइट्स से हटाया जा रहा है। इंटरनेट पर फेसबुक को सबसे ज्यादा पहचान दिलाने वाला लाइक बटन एक्सटर्नल साइटस पर 10 फरवरी से नहीं दिखेगा। मेटा 10 फरवरी से लाइक बटन के अलावा इसके कमेंट बटन को भी डिसकंटीन्यू करने जा रही है। इसका ये मतलब नहीं है कि फेसबुक अपने प्लेटफॉर्म से लाइक बटन हटाने जा रही है। लाइक और कमेंट बटन केवल एक्सटर्नल साइटस से हटेंगे। मेटा ने इसका ऐलान भी कर दिया है और engadget की रिपोर्ट के मुताबिक भी बताया गया है कि ये दोनों पॉपुलर बटन साल 2026 के फरवरी माह से हटने जा रहे हैं।

सोशल प्लगइन के लिए है ये बदलाव

आप पहले की ही तरह फेसबुक के प्लेटफॉर्म पर पोस्ट, फोटोज और वीडियोज को लाइक कर पाएंगे। ये बदलाव केवल सोशल प्लगइन के लिए है। इसको सीधी भाषा में समझें तो जो लाइक और कमेंट बटन आप ब्लॉग, नई वेबसाइट और अन्य वेब पेज पर देखते हैं, वो आप अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए यूज कर सकते हैं लेकिन 10 फरवरी के बाद से आप लाइक और कमेंट इन एक्सटर्नल साइट्स पर नहीं कर पाएंगे।

मेटा का क्या है कहना

मेटा का कहना है कि ये फैसला उसकी रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत वो अपने डेवलपर टूल्स को आसान और आधुनिक बना रही है। ये प्लगइन्स एक दशक से भी पहले लाए गए थे जब वेबसाइट्स को इंगेजमेंट बढ़ाने के लिए फेसबुक से इंटीग्रेट करने की भारी जरूरत होती थी। अब जबकि समय बदल चुका है और इंटरनेट प्रगति कर चुका है जिससे प्राइवेसी के नियम भी बदले हैं तो इन प्लगइन्स के यूज में गिरावट आई है।

मेटा के डेवलपर अपडेट के मुताबिक साल 2026 की 10 फरवरी को जैसे ही ये बदलाव लागू हो जाएंगे ये किसी वेबसाइट को ब्रेक नहीं करेंगे बल्कि केवल दिखना बंद हो जाएंगे। इसके बाद ये किसी तरह की परेशानी नहीं पैदा करेंगे और दिखेंगे भी नहीं। इसके लिए डेवलपर्स को कोई एक्शन लेने की जरूरत नहीं है केवल मेटा ने ये सुझाव दिया है कि बेहतर और साफ एक्सपीरिएंस के लिए डेवलपर्स पुराने प्लगइन्स को रिमूव कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें

WhatsApp जल्द ला सकता है नया फीचर, मिलेगी फेसबुक-इंस्टा जैसा यूजरनेम रखने की सुविधा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक