1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. आकाशीय बिजली से बचाएगा यह मोबाइल ऐप, मिलेगा अलर्ट का मैसेज, जाने कैसे करना है इसका इस्तेमाल

आकाशीय बिजली से बचाएगा यह मोबाइल ऐप, मिलेगा अलर्ट का मैसेज, जाने कैसे करना है इसका इस्तेमाल

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 08, 2023 11:13 am IST,  Updated : Jul 08, 2023 11:13 am IST

हर साल बरसात के मौसम में आसमान से बिजली गिरने की कई घटनाएं सामने आती है। आकाशीय बिजली से जान माल का भारी नुकसान भी होता है। अब आप एक मोबाइल ऐप की मदद से इस दैवीय आपदा से खुद का बचाव कर सकते हैं।

lightning, Monsoon, Bed Weather, Damini App, lightning in monsoon, Tech news, tech news in hindi- India TV Hindi
बिजली गिरने से पहले ही आपको इसका अलर्ट मोबाइल ऐप में मिल जाएगा। Image Source : फाइल फोटो

गर्मी के बाद अब बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। बरसात के मौसम में अक्सर आकाशीय बिजली की घटना हमारे सामने आती है। यह एक दैवीय आपदा है जिससे  कई बार बहुत बड़ा नुकसान भी होता है और हर साल कई लोगों की इससे जान भी चली जाती है। वैसे तो इस आपदा को रोका नहीं जा सकता लेकिन अब एक ऐसा उपाय है जिससे आकाशीय बिजली से आसानी से बचा सकता है। सिर्फ एक मोबाइल ऐप की मदद से आप आकाशीय बिजली के कहर से बच सकते हैं। 

आपको बता दें कि अब आप बरसात के मौसम में आकाश से गिरने वाली बिजली की जानकारी को पहले ही पा सकते हैं और खुद को सुरक्षित कर सकते हैं। यह संभव हो पाया है अर्थ एंड साइंस मिनिस्ट्री और मौसम विभाग की मदद से। विभाग ने एक ऐसा ऐप तैयार किया है जिसकी मदद से आप आकाशीय बिजली की घटना का पहले से ही सटीक अनुमान लगा सकते हैं। 

बिजली गिरने से पहले ही मिल जाएगा मैसेज

अर्थ एंड साइंस मिनिस्ट्री और मौसम विभाग के ने दामिनी नाम का ऐक मोबाइल एप्लीकेशन तैयार किया है जो आकाशीय बिजली की घटना की सटीक जानकारी देता है। यह ऐप आपको आकाशीय बिजली गिरने के करीब 7 से 8 मिनट पहले ही आपको अलर्ट कर देता है। इसकी मदद से आप यह भी जान सकते हैं कि किन स्थानों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना अधिक है। 

आकाशीय बिजली को वज्रपात भी कहा जाता है। बरसात के मौसम में इसके मामले ज्यादा सामने आते हैं। दामिनी ऐप बिजली गिरने  से पहले चेतावनी दे देता है जिससे लोगों की जान और नुकसान दोनों को बचाया जा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह ऐप किसानों के साथ साथ आम जनता के लिए भी काफी फायदेमंद है। आप दामिनी ऐप को गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड करके इंस्टाल कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- Threads के बने मेहमान तो नहीं होगी वापसी, प्रोफाइल रिमूव करने पर डिलीट हो जाएगा Insta Account, फंसे यूजर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक