Mobile World Congress 2026: दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे असरदार सालाना व्यापार सम्मेलन - मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में साल का सबसे बड़ा आयोजन बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। कनेक्टिविटी, मोबाइल और टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के लिए यह सम्मेलन 2 से 5 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाला है। MWC 2026 में इंडस्ट्री के लीडर, डिवाइस मैन्यूफैक्चरर्रस और नेटवर्क कंपनियां भाग लेंगी। इसके अलावा यह आयोजन मोबाइल टेक्नोलॉजी में होने वाले अपकमिंग डेलपमेंट पर फोकस्ड होगा। यह सालाना कार्यक्रम स्पेन के बार्सिलोना स्थित फिरा ग्रैन विया में होगा।
स्मार्टफोन जगत का सबसे बड़ा आयोजन मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 शुरू होने वाला है। इस आयोजन में स्मार्टफोन बनाने वाली ज्यादातर कंपनियां अपने अपकमिंग और कॉन्सेप्ट फोन पेश करेंगी। इस वर्ष मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 की ऑफिशियल थीम 'द आईक्यू एरा' है, जिसमें बुद्धिमान सिस्टम के लिए कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा।
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 की डेट, टाइम और जगह
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 का आयोजन 2 मार्च 2026 से 5 मार्च 2026 तक स्पेन के बार्सिलोना शहर के ल'हॉस्पिटलेट डी लोब्रेगाट स्थित फिरा बार्सिलोना ग्रैन विया में होने जा रहा है। 2 से 4 मार्च तक कार्यक्रम सुबह 8:30 बजे (सेंट्रल टाइम) या शाम 7:00 बजे (सेंट्रल टाइम) से शुरू होगा। हालांकि लास्ट डे कार्यक्रम उसी समय शुरू होगा लेकिन शाम 4:00 बजे (सेंट्रल टाइम) समाप्त होगा। जानकारी के लिए बता दें कि स्पेन इस आयोजन की मेजबानी 20वीं बार कर रहा है।
प्रोग्राम के एक ही दिन में कई सेशन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें अलग-अलग कंपनियां थीम के मुताबिक और सामान्य रूप से भी अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगी। अगर आप बार्सिलोना आने का प्लान बना रहे हैं तो आपको अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। इतना ही नहीं, आप मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना ऑफिशियल खाता भी बना सकते हैं।
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 से क्या हैं उम्मीदें
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में इस बार ऐसी ऐ पर फोकस रह सकता है जो खासतौर पर प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर ध्यान देती हो। यहां काफी संभावना है कि हमें नए नथिंग फोन जैसे कि Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा शाओमी और ओप्पो जैसे पुराने ब्रांड अपने प्रोडक्ट्स की नई रेंज लॉन्च कर सकते हैं। बाकी सारी जानकारी पर अभी पर्दा पड़ा हुआ है और अब इस इवेंट के लिए कुछ ही देर का इंतजार बाकी रह गया है।
ये भी पढ़ें
WhatsApp में अब स्टेटस ऐड और प्रमोटेड चैनल्स शुरू, यूजर्स के पास रहेगा स्वाइप या स्किप करने का ऑप्शन