1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus की खास टेक्नोलॉजी, 4 साल बाद भी खराब नहीं होगी इस फोन की बैटरी

OnePlus की खास टेक्नोलॉजी, 4 साल बाद भी खराब नहीं होगी इस फोन की बैटरी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 24, 2024 05:20 pm IST,  Updated : Jun 24, 2024 05:20 pm IST

OnePlus Ace 3 Pro को जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने दावा किया है कि वनप्लस के इस स्मार्टफोन में ग्लेशियर बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा, जो 4 साल के बाद भी खराब नहीं होगी। फोन के बैटरी की कैपेसिटी ओरिजीनल से 80 प्रतिशत तक बरकरार रहेगी।

OnePlus Ace 3 Pro- India TV Hindi
OnePlus Ace 3 Pro Image Source : ONEPLUS

OnePlus जल्द ही Ace 3 Pro फ्लैगशिप स्मार्टफोन को घरेलू बाजार में लॉन्च करने वाला है। चीनी कंपनी का यह फोन 6,100mAh की दमदार बैटरी के आएगा। कंपनी ने दावा किया है कि इस फोन की बैटरी 4 साल पुराना होने के बाद भी खराब नहीं होगी यानी इसकी कैपेसिटी नए जैसी होगी। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 27 जून को लॉन्च किया जाएगा। फोन के कई फीचर्स कंपनी ने कंफर्म कर दिए हैं। भारत में इस फोन को रीब्रांड करके लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इसे लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी फिलहाल शेयर नहीं की गई है।

27 जून को OnePlus Ace 3 Pro के साथ-साथ OnePlus Watch 3, OnePlus Buds 3 और OnePlus Pad Pro टैबलेट को भी लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस के इस नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में Glacier बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा, जो Li-ion बैटरी के मुकाबले कम वजनी होगी। कंपनी ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर फोन की बैटरी टेक्नोलॉजी के बारे में लिखा है कि फोन की बैटरी ज्यादा ड्यूरेबल होगी।

कंपनी का दावा है कि 4 साल रेगुलर यूज के बाद भी फोन की बैटरी ओरिजीनल कैपेसिटी की 80 प्रतिशत क्षमता बरकरार रखेगी। इसमें दी गई बैटरी का वजन महज 14 ग्राम होगा। वहीं, इसकी एनर्जी डेनसिटी 763Wh/L होगी। इसे 1 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में 36 मिनट का समय लगेगा। कंपनी इस फोन के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट ऑफर करेगी।

OnePlus Ace 3 Pro के फीचर्स

वनप्लस के इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का 1.5K रेजलूशन वाला डिस्प्ले मिल सकता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz LTPO रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।

फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50MP का मेन, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया जा सकता है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 39,000 रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- iPhone 12 की तरह दिखने वाला Oppo का नया स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, फीचर्स हुए लीक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक