1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus ला रहा 7800mAh बैटरी वाला धांसू फोन, लॉन्च से पहले सामने आए सारे फीचर्स

OnePlus ला रहा 7800mAh बैटरी वाला धांसू फोन, लॉन्च से पहले सामने आए सारे फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Oct 23, 2025 03:50 pm IST,  Updated : Oct 23, 2025 03:50 pm IST

OnePlus Ace 6 के कई फीचर्स कंपनी ने कंफर्म कर दिया है। वनप्लस का यह फोन 7800mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आ सकता है।

OnePlus Ace 6, OnePlus 15R- India TV Hindi
वनप्लस एस 6 (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : ONEPLUS

OnePlus 15 के साथ-साथ OnePlus Ace 6 भी अगले सप्ताह चीनी बाजार में लॉन्च हो रहा है। वनप्लस के ये दोनों फोन जल्द ही भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किए जाएंगे। OnePlus Ace 6 को भारत में OnePlus 15R के नाम से उतारा जा सकता है। कंपनी ने इस फोन के कई फीचर्स आधिकारिक तौर पर कंफर्म किए हैं। वनप्लस का यह फोन दमदार 7800mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है।

मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने कंफर्म किया है कि OnePlus Ace 6 को अल्ट्रा परफॉर्मेंस फ्लैगशिप के तौर पर पेश किया जाएगा। चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर कंपनी ने जानकारी शेयर करते हुए कहा है कि यह फोन 165Hz वेरिएबल रिप्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें AMOLED स्क्रीन मिलेगी। इसके अलावा फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। 

OnePlus Ace 6 को IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा। फोन पानी में डूबने या धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा। इसमें 7800mAh की दमदार बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 120Hz वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलेगा। यह फोन OnePlus 13 वाले Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आएगा। इसे दो कलर ऑप्शन- ब्लैक, फ्लैश व्हाइट और क्विक सिल्वर में पेश किया जाएगा।

OnePlus 15 के साथ-साथ कंपनी ने OnePlus Ace 6 का प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है। फोन की कीमत CNY 3255 (लगभग 40,000 रुपये) हो सकती है। फोन में 16GB रैम के साथ 1TB स्टोरेज दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा।

OnePlus 15 भी होगा लॉन्च

वहीं, इस सीरीज के OnePlus 15 में कंपनी 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल कर सकती है। यह फोन इस साल आए OnePlus 13s जैसे डिजाइन के साथ आएगा। फोन में 1.5K रेजलूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। इसमें अल्ट्रा सोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। कंपनी ने फोन के टीजर में कंफर्म किया है कि इसका डिस्प्ले OnePlus 13 के मुकाबले 30% तक ज्यादा ड्यूरेबल होगा।

यह भी पढ़ें -

AI कॉन्टेंट पर सरकार की सख्ती, डीपफेक पर पूरी तरह से लगाम लगाने की तैयारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक