1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 8 जुलाई को लॉन्च होंगे OnePlus Nord सीरीज के दो सस्ते 5G फोन, कंपनी ने कंफर्म की डेट

8 जुलाई को लॉन्च होंगे OnePlus Nord सीरीज के दो सस्ते 5G फोन, कंपनी ने कंफर्म की डेट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 16, 2025 03:57 pm IST,  Updated : Jun 16, 2025 04:07 pm IST

OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। इन दोनों मिड बजट फोन के साथ-साथ कंपनी OnePlus Buds 4 TWS भी भारत में लॉन्च करने जा रही है।

OnePlus Nord 5, Nord CE 5 launch date- India TV Hindi
वनप्लस नॉर्ड 5, नॉर्ड सीई 5 लॉन्च डेट Image Source : ONEPLUS INDIA

OnePlus Nord सीरीज में दो सस्ते 5G फोन जल्द लॉन्च होंगे। कंपनी ने अपने इन दोनों फोन की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है। इनके साथ वनप्लस Buds 4 TWS ईयरबड्स भी पेश किया जाएगा। वनप्लस नॉर्ड सीरीज के ये दोनों फोन पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Nord 4 और OnePlus Nord CE 4 का अपग्रेड होंगे। कंपनी ने पिछले दिनों ही इन दोनों फोन की लॉन्चिंग को लेकर एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया था।

OnePlus Nord 4 और OnePlus Nord CE 4 को अगले महीने 8 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज का लॉन्च इवेंट भारतीय समय के अनुसार दिन के 2 बजे आयोजित किया जाएगा। इन दोनों फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर भी लिस्ट किया जा चुका है। वनप्लस ने अपने आधिकारिक X हैंडल से फोन की लॉन्च डेट कंफर्म की है। साथ ही, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी ये दोनों फोन लिस्ट किए गए हैं।

मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स?

OnePlus Nord 5 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं, OnePlus Nord CE 5 में MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। ये दोनों फोन 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकते हैं। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। साथ ही, ये दोनों फोन तगड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं।

OnePlus Nord 5 को कंपनी OnePlus 13s की तरह कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ पेश कर सकती है। इस फोन में फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 144Hz हाई रिफ्रेश फीचर को सपोर्ट करेगा। वहीं, Nord CE 5 में कंपनी बड़ा डिस्प्ले पैनल दे सकती है। ये दोनों फोन लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ आ सकते हैं। हालांकि, स्टैंडर्ड वेरिएंट में CE के मुकाबले बेहतर हार्डवेयर फीचर्स मिलेंगे।

यह भी पढ़ें -

Oppo K13x 5G: ओप्पो ला रहा 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, लॉन्च डेट हुई कंफर्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक