1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus Nord Buds 4 Pro पर पैसे बचाने का मौका, 54 घंटे बैटरी और नॉइस कैंसिलेशन से लैस हैं ईयरबड्स

OnePlus Nord Buds 4 Pro पर पैसे बचाने का मौका, 54 घंटे बैटरी और नॉइस कैंसिलेशन से लैस हैं ईयरबड्स

 Published : Mar 23, 2026 06:49 pm IST,  Updated : Mar 23, 2026 06:49 pm IST

OnePlus Nord Buds 4 Pro की बिक्री आज से ही शुरू हुई है और अगर आप जल्दी खरीदारी करते हैं तो आपको इन ईयरबड्स पर पैसे बचाने का भी मौका मिल रहा है।

OnePlus Nord Buds 4 Pro- India TV Hindi
वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 प्रो Image Source : ONEPLUS

OnePlus Nord Buds 4 Pro: वनप्लस बड्स 4 प्रो पिछले हफ्ते 19 मार्च को लॉन्च हुए थे और इस समय आप उन्हें 3799 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। वनप्लस ने जल्दी खरीदारी करने वालों को पैसा बचाने का मौका दिया है लेकिन अगर आप जल्दी खरीदारी करने वालों में से नहीं है तो आपको ये ईयरबड्स 3,999 रुपये की ऑफिशियल कीमत में ही मिल पाएंगे। आप इन ईयरबड्स को खरीदने की सोच रहे हैं तो इन्हें वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा उनकी ऐप या फिजिकल स्टोर से खरीद सकते हैं। इसके अलावा कई ई-कॉमर्स साइट से भी इन्हें खरीदा जा सकता है जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट और मिंत्रा पर भी ये ईयरबड्स अवेलेबेल हैं।

54 घंटे की बैटरी का दावा

कंपनी का दावा है कि इसमें 54 घंटे तक का प्लेबैक टाइम (केस के साथ) मिलता है और OnePlus Nord Buds 4 Pro में 62mAh बैटरी दोनों में अलग-अलग दी गई है जबकि चार्जिंग केस में 530mAh की बैटरी मिल रही है। वनप्लस का दावा है कि इसमें 54 घंटे का प्लेबैक मिलेगा जिसमें AAC codec, ANC ऑफ और 50 परसेंट तक का वॉल्यूम मिलेगा।

एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन फीचर से लैस हैं

इन इयरबड्स में 55dB तक का एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन का फीचर है और 12mm का इन्हैंस्ड बेस है। इसमें AI सपोर्टेड कॉल नॉइस रिडक्शन फीचर मिल रहा है। ये इयरबड्स 55db तक के एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के साथ आते हैं और रियलटाइम AI एडजस्टमेंट को सपोर्ट करते हैं जिसमें गेमिंग-फोकस्ड मोड भी मिल रहा है। अच्छी और बेहतर कॉल और वॉइस पिकअप के लिए इसमें कंपनी ने 6 माइक्रोफोन का इस्तेमाल किया है और इन सब में AI कॉल नॉइस रिडक्शन फीचर भी इनेबिल किया हुआ है।

2 कलर्स में उपलब्ध हैं OnePlus Nord Buds 4 Pro

ये इयरफोन्स भारत में Radiant Grey और Raven Black कलर में उपलब्ध होंगे। वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 प्रो में 12mm डायनामिक ड्राइवर्स के साथ साथ टाइटेनियम कोटिंग भी मिलेगी जिसके दम पर कंपनी दावा कर रही है कि ये इन्हैंस्ड बेस के अलावा और ज्यादा साफ आवाज की सुविधा देंगे। इसमें 20Hz से लेकर 40kHz तक की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज मिलेगी और 122db की ड्राइवर सेंसिटिविटी का फीचर भी मिलेगा। 

ये भी पढ़ें

Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max की बिक्री शुरू, ऑफर्स के साथ खरीदें ये लेटेस्ट स्मार्टफोन 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक