1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus Open की पहली सेल आज से, 5000 रुपये डिस्काउंट के साथ फोल्डेबल फोन खरीदने का शानदार मौका

OnePlus Open की पहली सेल आज से, 5000 रुपये डिस्काउंट के साथ फोल्डेबल फोन खरीदने का शानदार मौका

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Oct 27, 2023 12:25 pm IST,  Updated : Oct 27, 2023 12:31 pm IST

OnePlus Open को कंपनी ने हाल ही भारतीय मार्केट में पेश किया था। अभी तक इस स्मार्टफोन की प्री बुकिंग चल रही थी, लेकिन अब इसे सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। वनप्लस ने अपने पहले फोल्डेबल फोन को तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी ग्राहकों सेल में तगड़े ऑफर्स दे रही है।

Tech news, Oneplus Open Launched, Oneplus Open First sale, OnePlus Open, OnePlus Open India- India TV Hindi
वनप्लस आईसीआईसीआई बैंक कार्ड पर ग्राहकों को तगड़े ऑफर्स दे रहा है। Image Source : फाइल फोटो

Oneplus open first sale in india : वनप्लस की तरफ से हाल ही में पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Oneplus Open को लॉन्च किया गया था। आज से यह स्मार्टफोन सेल के लिए उपलब्ध है। लॉन्च होने के बाद से इसे प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध था। खास बात यह है कि फर्स्ट सेल से पहले ही कंपनी ने इसका एक अपडेट भी जारी कर दिया है जिससे फ्यूजर में इसे खरीदने वाले यूजर्स को किसी भी तरह की परेशानी न हो। 

आपको बता दें कि वनप्लस ने भारत में OnePlus Open को लॉन्च किया था जबकि ग्लोबल मार्केट में Oppo Find N3 को पेश किया था। दोनों ही स्मार्टफोन एक जैसे हार्डवेयर और फीचर्स के साथ आते हैं। वनप्लस ने अपने पहले फोल्डेबल फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। 

OnePlus Open कीमत और ऑफर्स

वनप्लस ने Oneplus Open को 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया था। इसकी कीमत  1,39,999 रुपये रखी गई थी। इस स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और रिटेल स्टोर के जरिए खरीद सकते हैं। अगर आप इस स्मार्टफोन को आप ICICI बैंक और OneCard पर 5000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। वनप्लस इस स्मार्टफोन को खरीदने पर कुछ सेलेक्टेड मॉडल पर 8000 रुपये का ट्रेड इन बोनस भी दे रही है। 

OnePlus Open के स्पेसिफिकेशन्स

Oneplus Open में कंपनी ने 6.31 इंच का 2K डिस्प्ले दिया है जिसका रेजोल्यूशन 1116x2484 है। कंपनी ने इसमें एमोलेड पैनल दिया है जिसमें 120Hz का डायनेमिक रिफ्रेश रेट मिलता है। Oneplus Open आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 13 पर रन करता है। 

वनप्लस के इस फोल्डेबल फोन में कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया है परफॉर्मेंस को बूस्ट करने के लिए इसमें 16GB LPDDR5X रैम और 512GB की इनटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 4808mAh की  बैटरी दी गई है। आप इसे 67W की फास्ट चार्जिंग से चार्ज कर सकते हैं।  कंपनी क्लेम करती है कि इस स्मार्टफोन को आप सिर्फ 42 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- Xiaomi 14 सीरीज हुई लॉन्च, 50MP के 4 कैमरे से लैस है यह प्रीमियम स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक