Oppo Find X9 सीरीज भारत समेत ग्लोबल मार्केट में इसी महीने 18 नवंबर को लॉन्च होने वाली है। पिछले महीने इस फोन को चीनी बाजार में उतारा गया है। ओप्पो का यह फोन 200MP कैमरा, 7500mAh बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च होगा। चीनी ब्रांड ने अपने फोन को Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ उतारा है। इस फोन का एक शेयरिंग फीचर सामने आया है, जिसमें यूजर्स एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में फोटो या कोई फाइल पलक झपकते ट्रांसफर कर सकते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह दावा किया जा रहा है कि इस फोन में कंपनी ने एडवांस सॉफ्टवेयर यूज किया है, जिसमें फोन से फोन चिपकाते ही फोटो या वीडियो ट्रांसफर हो जाता है। X पर Ripu Daman नाम के यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है Oppo Find X9 Pro से दूसरे Find X9 फोन में फोटो पलक झपकते ही शेयर हो जाती है।
हालांकि, कई यूजर्स ने X पर यह दावा किया है कि ऐसा फीचर Apple कई साल पहले अपने iPhone में ला चुका है। ओप्पो ने केवल उस फीचर में कुछ नया किया है, जिससे लोगों को यह बिलकुल अलग लग रहा है। वहीं, कुछ और यूजर्स ने ये भी दावा किया है कि Samsung के फोन में भी पहले ऐसा फीचर मिलता था, जिसमें दो फोन को आपस में जोड़कर फोटो शेयर हो जाते हैं।
क्या है ये टेक्नोलॉजी?
2000 के दशक में आने वाले मल्टीमीडिया फोन में IR यानी इंफ्रारेड फीचर मिलता था, जिसमें दो डिवाइस को एक साथ चिपकाने से फोटो और फाइल ट्रांसफर किया जाता है। इस दशक में इंफ्रारेड और ब्लूटूथ के जरिए ही फाइल ट्रांसफर किए जाते थे। स्मार्टफोन आने के बाद यूजर्स WiFi या फिर सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए फाइल ट्रांसफर करने लगे। Oppo के अपकमिंग फोन में भी इंफ्रारेड के जरिए फोटो या फाइल ट्रांसफर किया जा रहा है।
कंपनी ने फोन के ऊपर की तरफ IR Blaster सेंसर दिया है, जो दूसरे फोन के ऊपरी हिस्से से चिपकाने के बाद फोटो या फाइल ट्रांसफर करने में सक्षम बनाता है। हालांकि, ColorOS 16 में कंपनी ने इससे जुड़ा सॉफ्टवेयर दिया है, जो IR के माध्यम से डिवाइस से डिवाइस चिपकाने से फाइल ट्रांसफर कर देता है।
Oppo Find X9 सीरीज के फीचर्स की बात करें तो यह फोन MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर काम करेगा। कंपनी ने फोन को कई फीचर्स रिवील कर दिए हैं। भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाली इस सीरीज में 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा फोन में 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह सीरीज 7500mAh की दमदार बैटरी और 120W वायर्ड के साथ-साथ 80W वायरलेस चार्जिंग के साथ आएगी। इसके प्रो मॉडल में 200MP का मेन और 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
यह भी पढ़ें -