1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme के इस फोन ने मचाया तहलका, पहली सेल में हुआ आउट ऑफ स्टॉक

Realme के इस फोन ने मचाया तहलका, पहली सेल में हुआ आउट ऑफ स्टॉक

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 29, 2024 07:38 am IST,  Updated : May 29, 2024 09:35 am IST

Realme GT 6T की पहली सेल कल यानी 28 मई को आयोजित की गई थी। अर्ली सेल में ही फोन ने बिक्री के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रियलमी इंडिया ने अपने X हैंडल से यह जानकारी शेयर की है।

Realme GT 6T- India TV Hindi
Realme GT 6T Image Source : INDIA TV

Realme के हाल में लॉन्च हुए गेमिंग स्मार्टफोन ने पहली सेल में ही धूम मचा दी है। 28 मई को कंपनी ने इस फोन की अर्ली सेल आयोजित की थी। सेल पर आने के महज दो घंटे के अंदर ही यह आउट ऑफ स्टॉक हो गया। कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से फोन के रिकॉर्ड सेल की जानकारी शेयर की है। रियलमी का यह स्मार्टफोन आज दिन के 12 बजे से रेगुलर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन में 12GB RAM, 512GB स्टोरेज जैसे तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

Realme GT सीरीज की भारत में दो साल बाद वापसी हुई है। इस सीरीज में कंपनी ने Realme GT 6T को लॉन्च किया है। यह फोन चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में आता है। पहली सेल में फोन की खरीद पर 4,000 रुपये तक का लॉन्च ऑफर दिया जा रहा था, जिसकी वजह से फोन अर्ली सेल में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। Realme India ने अपने X हैंडल से बताया कि 24 घंटे के अंदर इस स्मार्टफोन के 5 लाख यूनिट्स बिक गए, जो कि एक रिकॉर्ड है।

Realme GT 6T के फीचर्स

रियलमी का यह स्मार्टफोन 6.78 इंच के LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 मिलता है, जो फ्लैगशिप स्मार्टफोन में इस्तेमाल किया जाता है। रियलमी का यह मिड बजट स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन में 12GB तक LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

कंपनी ने इस गेमिंग स्मार्टफोन में 9 लेयर का आइस कूलिंग वेपर चेंबर दिया है, जो फोन को गर्म नहीं होने देता है। यह स्मार्टफोन 5500mAh की दमदार बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। यह गेमिंग स्मार्टफोन Andorid 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Realme GT 6T के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी के इस स्मार्टफोन में 32MP का कैमरा मिलता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4 और Wi-Fi6 और डुअल 5G का सपोर्ट मिलेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक