Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme के 7000mAh बैटरी वाले फोन की कीमत धड़ाम, मिल रहा 6000 रुपये का Limited Offer

Realme के 7000mAh बैटरी वाले फोन की कीमत धड़ाम, मिल रहा 6000 रुपये का Limited Offer

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Jun 10, 2025 07:16 pm IST, Updated : Jun 10, 2025 07:16 pm IST

Realme GT 7 और Realme GT 7T की कीमत में Limited Period ऑफर मिल रहा है। रियलमी के 7000mAh बैटरी वाले ये दोनों प्रीमियम फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहे हैं।

Realme GT 7, Realme GT 7T- India TV Hindi
Image Source : FILE रियलमी जीटी 7 सीरीज

Realme के हाल में लॉन्च हुए प्रीमियम स्मार्टफोन रियलमी जीटी 7 और रियलमी जीटी 7टी की कीमत में भारी कटौती की गई है। कंपनी ने ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर लिमिटेड टाइम ऑफर पेश किया है, जिसमें ये दोनों फोन 6,000 रुपये तक सस्ते में मिलेंगे। रियलमी के ये फोन पिछले महीने 7,000mAh की बैटरी, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज जैसे तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च हुए थे।

Limited Period ऑफर

Realme GT 7 की खरीद पर 3,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। वहीं, इस पर 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और  12GB RAM + 512GB में आता है। इसे 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। डिस्काउंट के बाद यह फोन 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा।

Realme GT 7 लॉन्च प्राइस डिस्काउंट ऑफर प्राइस
8GB RAM + 256GB 39,999 रुपये 5,000 रुपये 34,999 रुपये
12GB RAM + 256GB 42,999 रुपये 5,000 रुपये 37,999 रुपये
12GB RAM + 512GB 46,999 रुपये 5,000 रुपये 41,999 रुपये

वहीं, Realme GT 7T की खरीद पर 3,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। वहीं, इस पर 6,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। यह फोन भी तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और  12GB RAM + 512GB में आता है। इसे 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। डिस्काउंट के बाद यह फोन 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। इसके अलावा इन दोनों फोन की खरीद पर एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ लिया जा सकेगा।

Realme GT 7T लॉन्च प्राइस डिस्काउंट ऑफर प्राइस
8GB RAM + 256GB 34,999 रुपये 6,000 रुपये 28,999 रुपये
12GB RAM + 256GB 37,999 रुपये 6,000 रुपये 31,999 रुपये
12GB RAM + 512GB 41,999 रुपये 6,000 रुपये 35,999 रुपये

Realme GT 7, Realme GT 7T के फीचर्स

Realme GT 7 सीरीज को पिछले महीने लॉन्च किया गया था। ये दोनों फोन 7,000mAh की दमदार बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग फीचर्स के साथ आते हैं। ये दोनों फोन एक जैसे डिजाइन और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं। ये Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6 पर काम करते हैं और इनमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा मिलेगा। Realme GT 7 में MediaTek Dimensity 9400e और GT 7T में MediaTek Dimensity 8400-Max प्रोसेसर मिलता है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।

यह भी पढ़ें -

Xiaomi, Redmi, Poco फोन की बड़ी दिक्कत जल्द होगी दूर, HyperOS में आ रहा नया अपडेट

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement