1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme C100x के भारत में लॉन्च की आहट तेज, ऑनलाइन रिवील हुए कई स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन

Realme C100x के भारत में लॉन्च की आहट तेज, ऑनलाइन रिवील हुए कई स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन

 Published : Apr 26, 2026 12:06 pm IST,  Updated : Apr 26, 2026 12:06 pm IST

रियलमी सी100 एक्स के भारत में जल्द लॉन्च का अनुमान लगाया जा रहा है और इसके पीछे ऑनलाइन लीक हुई डिटेल्स का हवाला दिया जा रहा है। जानिए क्या सामने आया है-

Realme C100- India TV Hindi
रियलमी सी100 Image Source : REALME

Realme C100x India Launch: Realme C100x के भारत में लॉन्च की आहट तेज हो गई है और इसके लिए ऐसा बताया जा रहा है कि ये जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। Realme C100x को हाल ही में यूरोप में एक सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर देखा गया था इससे संकेत मिलता है कि स्मार्टफोन को जल्द ही चुनिंदा ग्लोबल बाजारों में पेश किया जा सकता है। अब इसको लेकर एक टिपस्टर का दावा है कि टेक फर्म जल्द ही भारत में Realme C100x लॉन्च करने की योजना बना रही है। 

ऑनलाइन लीक हुई फोटो से सामने आईं डिटेल्स

टिप्स्टर के लीक किए गए डिटेल्स के अलावा Realme C100 सीरीज स्मार्टफोन की रिटेल पैकेजिंग दिखाने वाली एक फोटो ऑनलाइन शेयर की गई है, जिसमें कलर ऑप्शंस के साथ इसके डिजाइन का खुलासा किया गया है। इसी ऑनलाइन लीक में Realme C100x की बैटरी कैपिसिटी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के बारे में डिटेल्स शेयर की गईं हैं। पहले बताया गया था कि यह फोन 7500mAh बैटरी के साथ आएगा लेकिन अब नई ऑनलाइन लीक डिटेल्स के मुताबिक ये ज्यादा बैटरी पावर के साथ आएगा।

कितनी हो सकती है फोन की कीमत

हालांकि कंपनी ने अभी तक भारत में फोन की एंट्री कन्फर्म नहीं की है लेकिन टिप्स्टर के मुताबिक Realme C100x की भारत में कीमत 10,000 और 15,000 रुपये के बीच होगी। इसमें 6.7 इंच एचडी+ डिस्प्ले होने की उम्मीद है। हैंडसेट में Realme UI 7.0 यूजर इंटरफेस के साथ एंड्रॉइड 16 आने का अनुमान जताया गया है।

फोन के ग्लोबल डेब्यू के बाद Realme C100x होगा भारत में लॉन्च

टेक ब्लॉगर पारस गुगलानी का दावा है कि Realme C100x जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। ग्लोबल शुरुआत के तुरंत बाद इसके भारत में आने की उम्मीद है। इसके अलावा भी टिप्स्टर का दावा है कि स्मार्टफोन 8000mAh की बैटरी से लोडेड होगा, वहीं इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। अपकमिंग Realme फोन के बॉक्स वाली लीक हुई फोटो से इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन्स का पता चलता है।

कलर ऑप्शन्स और स्टोरेज कन्फिगरेशन

Realme C100x को दो कलर ऑप्शन्स में पेश किया जाएगा, जिन्हें डीपब्लू टाइड और गोल्डन कोस्ट कहा जाएगा। इसके अलावा इसमें 6GB + 128GB और 6GB + 256GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में बिक्री होने का अनुमान जताया गया है। फोन में एक पिल साइज का रियर कैमरा आईलैंड दिखाया गया है, जिसमें एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसके अलावा कथित तौर पर एक एलईडी फ्लैश को ऊपरी-लेफ्ट कोने में फोन के डेको के बगल में रखा जाएगा। हैंडसेट के राइट साइड में एक पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल रखा जा सकता है, जबकि बाईं ओर को क्लियर छोड़ा जा सकता है।

सामने की तरफ, Realme C100x एक फ्लैट डिस्प्ले के साथ दिखाई देता है जिसमें वॉटर ड्रॉप-स्टाइल नॉच है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए एक कैमरा हो सकता है। स्क्रीन को मोटे बेजेल्स से सजा हुआ दिखाया गया है। इस बीच लीक हुई रिटेल बॉक्स की इमेज से पता चलता है कि फोन में NFC सपोर्ट भी होगा।

ये भी पढ़ें 

OnePlus Nord 6 5G की खरीद पर जबरदस्त ऑफर, सस्ता मिल रहा 9000mAh बैटरी वाला फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक