Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. बारिश में खराब नहीं होगा 6000mAh बैटरी वाला ये सस्ता 5G फोन, Amazon पर औंधे मुंह गिरी कीमत

बारिश में खराब नहीं होगा 6000mAh बैटरी वाला ये सस्ता 5G फोन, Amazon पर औंधे मुंह गिरी कीमत

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Jul 06, 2025 05:06 pm IST, Updated : Jul 06, 2025 05:06 pm IST

रियलमी के 6000mAh बैटरी वाले सस्ते 5G फोन की कीमत में भारी कटौती की गई है। रियलमी का यह फोन IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में डूबने या फिर धूल-मिट्टी में यह खराब नहीं होता है।

Realme narzo 80x 5G- India TV Hindi
Image Source : REALME INDIA रियलमी नार्जो 80x 5G

Amazon Prime Day Sale अगले सप्ताह 12 मई से लेकर 14 मई के बीच आयोजित की जाएगी। इस सेल से पहले ही ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon ने स्मार्टफोन से लेकर कई प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया है। सेल शुरू होने से पहले ही कंपनी कई ब्रांड्स के फोन सस्ते में दे रही है। इस साल लॉन्च हुए Realme के 6000mAh बैटरी वाले वाटरप्रूफ फोन की कीमत में भारी कटौती की गई है। यह फोन लॉन्च प्राइस से कई हजार रुपये सस्ते में मिल रहा है।

Realme Narzo 80x 5G पर ऑफर

रियलमी का यह बजट 5G फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 13,999 रुपये में आता है। अमेजन पर इस फोन की खरीद पर 1,300 रुपये का कूपन डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस फोन को 630 रुपये की शुरुआती EMI में घर लाया जा सकता है।

Realme Narzo 80x 5G

रियलमी का यह सस्ता फोन 6000mAh बैटरी के साथ आता है। इस फोन में IP69 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से पानी में डूबाने, बारिश में भींगने या फिर धूल-मिट्टी में यह खराब नहीं होगा। इस फोन में 6.72 इंच का बड़ा FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 950 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 6400 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

फोन में 65W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा और LED लाइट दी गई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का कैमरा मिलेगा। फोन के कैमरे से ली गई तस्वीर को इन्हांस करने के लिए AI फीचर भी मिलेगा। यह फोन Android 15 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है। 

यह भी पढ़ें -

Samsung Galaxy S26 Ultra में मिलेगा ये खास फीचर, iPhone वालों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement