1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme, Oppo, OnePlus यूजर्स कर लें ये सेटिंग्स, फोन चोरी होने की टेंशन होगी खत्म

Realme, Oppo, OnePlus यूजर्स कर लें ये सेटिंग्स, फोन चोरी होने की टेंशन होगी खत्म

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 03, 2025 03:08 pm IST,  Updated : Aug 03, 2025 03:08 pm IST

Realme, Oppo, OnePlus यूजर्स अपने फोन में दो सेटिंग्स इनेबल करके उसे चोरी होने से बचा सकते हैं। अगर, गलती से आपका फोन चोरी भी हो गया तो आप इस सेटिंग्स के इनेबल करने के बाद उसे आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।

Smartphone theft- India TV Hindi
स्मार्टफोन चोरी Image Source : UNSPLASH

Realme, Oppo, OnePlus यूजर्स अपने फोन को चोरी होने से बचा सकते हैं। इन तीनों ब्रांड्स में इस्तेमाल होने वाले यूजर इंटरफेस में आपको ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलता है। आप इन दो सेटिंग्स के जरिए फोन में एक नया प्रोटेक्शन जोड़ सकते हैं, जो फोन को चोरी होने से बचा सकता है। इन सेंटिग्स के ऑन होने के बाद चोर फोन को चोरी करने के बात उसे स्वीच ऑफ नहीं कर पाएगा। इसकी वजह से फोन को ट्रैक करना आसान हो जाएगा और फोन को ढूंढ़ने में आसानी होगी।

करें ये दो सेटिंग्स

फोन को चोरी होने से बचाने के लिए इसमें Android 13 या इससे ऊपर का OS वर्जन होना चाहिए। आप ColorOS, OxygenOS या Realme UI में इस सेटिंग्स को इनेबल कर सकते हैं। हम आपको स्मार्टफोन के इन दोनों सेटिंग्स को ऑन करने के बारे में डिटेल के साथ बताने जा रहे हैं।

Required Password to Power Off

जैसा कि नाम से ही साफ है यह सेटिंग करने के बाद फोन चुराने वाला आपके स्मार्टफोन को स्वीच ऑफ नहीं कर पाएगा। फोन स्वीच ऑफ नहीं करने की वजह से फोन को ट्रेस करना आसान होगा और आपका फोन आसानी से मिल जाएगा।

  • इस सेटिंग को ऑन करने के लिए सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जाएं।
  • इसके बाद Security and Privacy ऑप्शन पर जाएं।
  • फिर More Security and Privacy पर टैप करें और आगे बढ़ें।
  • यहां आपको Required Password to Power Off वाला ऑप्शन दिखेगा।
  • इस पर क्लिक करें और टूगल को ऑन कर दें।
  • इस तरह से फोन को ऑफ करने के लिए पासवर्ड की जरूरत होगी। बिना पासवर्ड के फोन को स्वीच ऑफ करना संभव नहीं हो पाएगा।

Find My Device

  • किसी भी Android स्मार्टफोन को ट्रैक करने के लिए इस फीचर का ऑन होना बहुत जरूरी है।
  • इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाएं और Security and Privacy पर टैप करें।
  • अगले स्टेप में Device Finders वाले ऑप्शन पर टैप करें।
  • फिर Find your offline devices पर टैप करें और अगले पेज पर जाएं।
  • यहां आपको With Network in all areas वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।

इसके बाद आपके फोन को ट्रैक करने में आसानी होगी। डिवाइस चोरी होने पर इसकी मदद से डिवाइस की लोकेशन का पता आसानी से लगाया जा सकता है। आप संचार साथी वेबसाइट पर जाकर फोन का IMEI नंबर ब्लॉक करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -

43 इंच LED Smart TV पर मिल रहा तगड़ा ऑफर, फ्लिपकार्ट से 45% तक सस्ते में लाएं घर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक