1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Redmi A3 India Launch: वैलेंटाइन डे पर रेडमी करेगी बड़ा धमाका, लॉन्च करेगी तगड़े फीचर वाला सस्ता फोन

Redmi A3 India Launch: वैलेंटाइन डे पर रेडमी करेगी बड़ा धमाका, लॉन्च करेगी तगड़े फीचर वाला सस्ता फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 07, 2024 09:17 pm IST,  Updated : Feb 07, 2024 11:46 pm IST

Redmi A3 India Launch: रेडमी एक और सस्ता फोन भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस स्मार्टफोन को वैलेंटाइन डे के मौके पर भारत में पेश किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी अपना अलगा TWS ईयरबड्स Redmi Buds 5 को भी भारत में उतारेगी।

Redmi A3- India TV Hindi
Redmi A3 की लॉन्च डेट आ गई है। Image Source : REDMI INDIA

Redmi A3 India Launch: वैलेंटाइन डे के मौके पर रेडमी भारत में धमाका करने वाली है। शाओमी की सब-ब्रांड 14 फरवरी को एक और सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। Redmi A3 के नाम से इस फोन को लॉन्च किया जाएगा, जो पिछले साल आई Redmi A2 का अपग्रेड मॉडल होगा। इस फोन की लॉन्च डेट कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए रिवील हुई है। इसके अलावा कंपनी Redmi Buds 5 को भी अगले सप्ताह भारत में लॉन्च करने वाली है। इस TWS को 12 फरवरी को भारत में पेश किया जाएगा।

14 फरवरी को होगा लॉन्च

Redmi A3 की लैंडिंग पेज से मिली जानकारी के मुताबिक, इस फोन में 6GB RAM, 5000mAh बैटरी, 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, लेदर टेक्स्चर बैक पैनल जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं, फोन के डिजाइन की बात करें तो इसमें सर्कुलर डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। इनके अलावा कंपनी ने फोन को अन्य किसी फीचर के बारे में अपनी वेबसाइट पर जानकारी शेयर नहीं की है। पिछले साल लॉन्च हुए Redmi A2 में 60Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। इस स्मार्टफोन को 14 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

मिलेंगे ये फीचर्स

Redmi A3 को हाल ही में अफ्रीका के एक रिटेल स्टोर पर भी स्पॉट किया जा चुका है। फोन में 6.71 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है। फोन 32GB और 128GB इन-बिल्ट स्टोरज सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसे ब्लू, ब्लैक और फॉरेस्ट ग्रीन कलर में पेश किया जाएगा। रेडमी के इस बजट फोन में Android 13 Go एडिशन वाला ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा।

फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो यह फोन 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज भी मिल सकता है। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 13MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी के इस फोन में 8MP का कैमरा मिल सकता है। फोन के बैटरी के बारे में डिटेल्स सामने नहीं आई है। Redmi A2 की तरह ही इसमें भी 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा फोन में 10W वायर्ड USB Type C चार्जिंग फीचर मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - WhatsApp के 200 करोड़ यूजर्स की मौज, किसी भी ऐप पर भेज पाएंगे मैसेज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक