1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सर्दियों में फ्रिज को बंद करके रखना चाहिए या नहीं? क्या हैं नुकसान और फायदे?

सर्दियों में फ्रिज को बंद करके रखना चाहिए या नहीं? क्या हैं नुकसान और फायदे?

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Nov 11, 2025 02:40 pm IST,  Updated : Nov 11, 2025 02:40 pm IST

अक्सर लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि सर्दियों के मौसम में फ्रिज को बंद करके रखना चाहिए या नहीं? क्या फ्रिज का स्विच ऑफ करने से किसी तरह का नुकसान हो सकता है या बिजली बचाने के लिए ऐसा करना सही है? आइए, जानते हैं...

Refrigerator- India TV Hindi
फ्रिज Image Source : UNSPLASH

पूरे उत्तर भारत में गर्मियां खत्म हो गई हैं और सर्दी की शुरुआत हो गई है। सर्दियों के मौसम में घर में इस्तेमाल होने वाले फ्रिज की जरूरत न के बराबर होती है। ऐसे में आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा होगा कि क्या सर्दियों के मौसम में फ्रिज का इस्तेमाल करना चाहिए? ऐसा करने से कोई नुकसान तो नहीं होगा। कई घरों में लोग बिजली बचाने के लिए फ्रिज को बंद कर देते हैं। आइए, जानते हैं कि सर्दियों में फ्रिज को बंद करना नुकसानदायक है या फायदेमंद?

फ्रिज कैसे करते हैं काम?

 

एक्सपर्ट्स की मानें तो फ्रिज को बंद करके रखना नुकसानदायक साबित हो सकता है। फ्रिज के कंप्रेसर में इसकी वजह से खराबी हो सकती है या फिर गैस लीक होने का भी खतरा रहता है। आजकल बाजार में मिलने वाले अधिकतर फ्रिज में मौसम के हिसाब से टेम्परेचर सेट करने का विकल्प रहता है। ऐसे में सर्दी के मौसम में बिजली की बचत करने के लिए आप फ्रिज को विंटर मोड में सेट कर दें। ऐसा करने से फ्रिज के कंप्रेसर का ज्यादा इस्तेमाल नहीं होगा और बिजली का बिल भी कम आएगा।

आम तौर पर फ्रिज का कंप्रेसर ही बिजली की खपत करता है क्योंकि कंप्रेसर की वजह से ही फ्रिज के अंदर का तापमान मेनटेन रहता है। गर्मियों में फ्रिज के अंदर रखी चीजों को ठंडा रखने के लिए कंप्रेसर को ज्यादा जोर लगाना पड़ता है, जिसकी वजह से बिजली की खपत ज्यादा होती है।

फ्रिज क्यों नहीं करना चहिए बंद?

  • उत्तर भारत में सर्दियों का सीजन महज 2 से 3 महीने का होता है। ऐसे में अगर आपने फ्रिज को लंबे समय तक बंद करके रखा तो इसके कंपोनेंट में तकनीकी खराबी आ सकती है। 
  • लंबे समय तक फ्रिज बंद रहने की वजह से बिजली की बचत तो होगी लेकिन वेंटिलेशन न होने की वजह से फ्रिज से दुर्गंध आ सकती है और इसमें बैक्टिरिया भी आ सकता है।
  • इसके अलावा काफी लंबे समय तक फ्रिज बंद रखने की वजह से इसका कंप्रेसर जाम हो सकता है और यह खराब भी हो सकता है।
  • फ्रिज के कंप्रेसर की कीमत काफी ज्यादा होती है, जिसकी वजह से आपको नुकसान हो सकता है।
  • फ्रिज में दिए गए कंपोनेंट्स जैसे कि टाइमर, थर्मोस्टेट स्विच आदि में जंग लग सकती है और ये खराब हो सकते हैं।
  • ऐसे में अगर आपने बिजली का बिल बचाने के लिए फ्रिज को सर्दियों में बंद कर दिया है तो जल्द ही उसका स्विच ऑन कर दें ताकि फ्रिज में किसी तरह की खराबी न हो।

यह भी पढ़ें -

AI पर लगातार उठ रहे सवाल, खतरे में आपकी निजी जानकारी, कैसे बचें?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक