Sunday, February 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. जियो के 5 सबसे सस्ते प्लान्स, न्यू ईयर में एंटरटेनमेंट होगा दोगुना, जानें ऑफर्स

जियो के 5 सबसे सस्ते प्लान्स, न्यू ईयर में एंटरटेनमेंट होगा दोगुना, जानें ऑफर्स

रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। जियो के पास प्रीपेड सेक्शन में सस्ते और महंगे दोनों तरह के रिचार्ज प्लान उपलब्ध हैं। हम आज आपको रिलायंस जियो के पांच सबसे सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स की जानकारी देने वाले हैं। सभी रिचार्ज प्लान्स में कंपनी ग्राहकों को डेटा के साथ फ्री कॉलिंग की सुविधा देती है।

Written By: Gaurav Tiwari
Published : Dec 19, 2023 02:40 pm IST, Updated : Dec 19, 2023 02:40 pm IST
Jio Cheapest Plan, Cheapest Jio Recharge Plan, Jio Cheapest Prepaid Plan- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो रिलायंस जियो की लिस्ट में कई सारे सस्ते रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं।

Reliance jio 5 cheapest Plan ​: टेलीकॉम सेक्टर में जियो का एक छत्र राज है। कंपनी के पास ही सबसे ज्यादा यूजर बेस है। करीब 44 करोड़ से ज्यादा लोग रिलायंस जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं। यही कारण कि जियो भी अपने ग्राहकों का बखूबी ध्यान रखता है। हर सेगमेंट के ग्राहकों के लिए जियो के पास कुछ न कुछ खास है। कंपनी के पास सस्ते से लेकर महंगे हर रेंज में रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। आज हम आपको जियो के 5 सस्ते और किफायती प्लान्स के बारे में फुल जानकारी देने वाले हैं। 

यहां हम आपको रिलायंस जियो के जिन प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं वो सस्ते दाम में डेटा, फ्री कॉलिंग के साथ OTT का सब्सक्रिप्शन देते हैं। 

जियो का 149 रुपये का प्लान

अगर आप अपने जियो नंबर को 149  रुपये से रिचार्ज करते हैं तो आपको इस प्लान में 20 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। 20 दिन तक आप किसी भी नेटवर्क में फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को हर दिन 1GB डेटा इस्तेमाल करने के लिए देती है। यानी आप कुल 20GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें हर दिन 100 SMS देते हैं। इसमें जियो ग्राहकों को जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो क्लाउड का सब्स्क्रिप्शन फ्री दे रही है। 

जियो का 179 रुपये का प्लान

इस प्लान में आपको उसी तरह के फायदे मिलते हैं जैसे कि 149 रुपये वाले प्लान में है। लेकिन इस प्लान का एक फायदा यह है कि इसमें यूजर्स को 24 दिन की वैलिडिटी दी जाती है। इसमें भी ग्राहकों को हर दिन 1GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही हर दिन 100 एसएमएस भी यूज कर सकते हैं। इसमें भी जियो टीवी, जियो सिनेमा मिलता है। 

जियो के 199 रुपये का प्लान

जियो अपने 199 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को कई सारे धमाकेदार ऑफर देता है। इस प्लान में ग्राहकों को 23 दिन की वैलडिटी मिलती है। पूरी वैलिडिटी में ग्राहक 34.5GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं यानी हर दिन 1.5 GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। 200 रुपये से कम में जियो का यह एक ऐसा प्लान है जिसमें यूजर्स को हर दिन 1.5GB डेटा मिलता है। इस प्लान में भी हर दिन 100 SMS मिलते हैं। इसके साथ ही जियो टीवी और जियो सिनेमा का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

जियो का 209 रुपये का प्लान

अगर आप अपने जियो मोबाइल नंबर को 209 से रिचार्ज कराते हैं तो आपको हर दिन 1 जीबी डेटा इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की होगी। 28 दिन तक आप किसी भी नेटवर्क में फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। इसमें भी हर दिन 100 SMS मिलते हैं। इसमें भी जियो सिनेमा, जियो टीवी का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है। 

जियो का 239 रुपये का प्लान

जियो का 239 रुपये का प्लान सबसे ज्यादा पॉपुलर और किफायती प्लान है। इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में हर दिन 1.5GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान 42GB डेटा मिलता है। डेटा के साथ फ्री कॉलिंग की भी सुविधा इसमें मिलती है। कंपनी हर दिन 100 SMS देती है। इसमें भी जियो टीवी, जियो सिनेमा का सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

यह भी पढ़ें- 1,20,000 रुपये वाला 55 इंच का स्मार्ट टीवी सिर्फ 30 हजार में, यहां मिल रहा है हजारों रुपये का डिस्काउंट

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement