1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio का धमाकेदार एंटरटेनमेंट प्लान, 175 रुपये में मिलेंगे 10 से ज्यादा OTT Apps

Jio का धमाकेदार एंटरटेनमेंट प्लान, 175 रुपये में मिलेंगे 10 से ज्यादा OTT Apps

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Oct 20, 2024 11:21 am IST,  Updated : Oct 20, 2024 11:21 am IST

रिलायंस जियो अपने करोड़ों यूजर्स को तरह-तरह के प्लान्स ऑफर करता है। जियो ने हाल ही में अपनी लिस्ट में एंटरटेनमेंट के लिए कुछ शानदार रिचार्ज प्लान्स जोड़े हैं। जियो अब अपने यूजर्स को सिर्फ 175 रुपये कई सारे ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन देता है।

jio, jio data pack, jio recharge plan, jio new plan, jio entertainment plan, jio free ott plan- India TV Hindi
जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए कई शानदार प्लान्स मौजूद हैं। Image Source : फाइल फोटो

दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को अलग-अलग तरह के प्लान्स ऑफर करती है। जियो की लिस्ट में फ्री कॉलिंग और डेटा वाले प्लान्स तो मौजूद हैं ही साथ में कंपनी यूजर्स के लिए कई प्लान्स में OTT भी ऑफर करती है। इसलिए जियो ने अपने पोर्टफोलियो में कुछ एंटरटेनमेंट प्लान भी ऐड किए हुए हैं। 

आपको बता दें कि बीएसएनएल ने यूजर्स की सहूलियत के लिए लिस्ट में कुछ शानदार सस्ते एंटरटेनमेंट प्लान्स ऐड किए हैं। इनमें से कुछ प्लान्स तो बेहद गी किफायती और सस्ते हैं। आज हम आपको जियो तीन सबसे सस्ते और धांसू एंटरटेनमेंट प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं। 

Jio का 175 रुपये का धांसू प्लान

रिलायंस जियो अपने 49 करोड़ यूजर्स के लिए सिर्फ 175 रुपये का शानदार प्लान लेकर आई है। इस रिचार्ज प्लान में कंपनी ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी ऑफर करती है। प्लान में आपको कुल 10GB डेटा ऑफर किया जाता है। आपको इस प्लान के साथ ओटीटी स्ट्रीमिंग करने के लिए सोनी लिव, जी5, जियो सिनेमा समेत कुल 10 ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।

jio, jio data pack, jio recharge plan, jio new plan, jio entertainment plan, jio free ott plan
Image Source : फाइल फोटोJio के पास कई सारे एंटरटेनमेंट प्लान्स मौजूद हैं।

Jio का 448 रुपये वाला प्लान

जियो अपने यूजर्स को 448 रुपये का एंटरटेनमें प्लान भी ऑफर करती है। इस रिचार्ज प्लान में आपको ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ फ्री कॉलिंग और डेटा भी दिया जाता है। जियो का 448 रुपये का प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और साथ में 2GB डेटा डेली मिलता है। इसमें आपको डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। जियो इसमें ग्राहकों को सोनी लिव, जी5 और जियो सिनेमा के साथ कुल 12 ओटीटी ऐप्स का एक्सेस देता है। 

Jio का 1029 रुपये का प्लान

अगर आपको एक ऐसा रिचार्ज प्लान चाहिए जिसमें फ्री कॉलिंग, डेटा, ओटीटी ऐप्स के साथ लंबी वैलिडिटी भी मिले तो आप 1029 रुपये वाले प्लान की तरफ जा सकते हैं। जियो इस प्लान में आपको 84 दिन की लंबी वैलिडिटी मिलती है। इसमें आपको डेली 2GB डेली डेटा मिलता है। इसमें आपको अमेजन प्राइम लाइट, जियो टीवी, जियो सिनेमा का फ्री एक्सेस मिलता है। 

यह भी पढ़ें- OnePlus 11R 5G में धमाकेदार ऑफर, दिवाली ऑफर में धड़ाम हुई कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक