1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio का सुपरहिट प्लान, 1 साल के लिए फ्री मिलेगा Prime Video का सब्सक्रिप्शन साथ में 730GB डेटा

Jio का सुपरहिट प्लान, 1 साल के लिए फ्री मिलेगा Prime Video का सब्सक्रिप्शन साथ में 730GB डेटा

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Mar 08, 2024 10:04 pm IST,  Updated : Mar 08, 2024 10:05 pm IST

रिलायंस जियो अपने ग्राहकों की जरूरतों का बखूबी ध्यान रखता है। यही वजह है कि कंपनी यूजर्स के पैसे बचाने के लिए अपने कई रिचार्ज प्लान्स में ओटीटी का फ्री सब्सक्रिप्शन देती है। आज हम आपको जियो के एक ऐसे प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं जिसमे ग्राहकों को डेटा के साथ साथ प्राइम वीडियो का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Jio, Reliance Jio, Jio Offer, Jio News, Jio Recharge Offer, Jio News, Jio 1198 Plan Offer, Jio rs 11- India TV Hindi
जियो की लिस्ट में ग्राहकों के लिए कई शानदार प्लान्स मौजूद हैं। Image Source : फाइल फोटो

Reliance Jio best affordable plan: रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। जियो के पास इस समय 44 करोड़ से ज्यादा यूजर्स मौजूद है। जियो ने जब से टेलिकॉम सेक्टर में कदम रखा है वह लगातार यूजर्स की सहूलियतों का ध्यान रखती आई है। यही कारण है कि कंपनी हमेशा ही सस्ते और किफायती प्लान्स लॉन्च करती है। अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कंपनी ने अपने प्लान्स को कई सारी कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। आज हम आपको जियो के एक सुपरहिट प्लान की डिटेल जानकारी देने जा रहे हैं। 

जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म वैलिडिटी दोनों तरह के प्लान्स मौजूद है। अगर आप एक लंबी वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे हैं जो हम आज जियो की लिस्ट का एक शानदार प्लान आपके लिए लेकर आए हैं। जियो के इस प्लान में सिर्फ लंबी वैलिडिटी ही नहीं मिलती बल्कि इसमें ग्राहकों को ओटीटी ऐप्स का भी फायदा मिलता है। 

जियो की लिस्ट का सबसे किफायती प्लान

रिलायंस जियो के जिस सुपरहिट प्लान की हम बात कर रहे हैं वह 3227 रुपये में आता है। इस प्लान में मिलने वाले ऑफर्स इसे लिस्ट का सबसे किफायती प्लान बनाता है। अगर आप इस प्लान को लेते हैं तो आपको 365 दिन तक कोई दूसरा रिचार्ज नहीं कराना पड़ेगा। आप 365 दिन तक किसी भी नेटवर्क में जितनी चाहें बिना किसी टेंशन के बातें कर सकते हैं। 

Jio, Reliance Jio, Jio Offer, Jio News, Jio Recharge Offer, Jio News, Jio 1198 Plan Offer, Jio rs 11
Image Source : फाइल फोटोजियो का यह रिचार्ज प्लान यूजर्स की कई सारी जरूरतें पूरी करता है।

जियो ग्राहकों को दे रहा है 730GB डेटा

इस प्लान में कंपनी यूजर्स को ढेर सारा डेटा भी ऑफर करती है। 365 दिन के लिए इसमें ग्राहकों को 730GB डेटा दिया जाता है। यानी आप इस रिचार्ज प्लान में हर दिन 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही इस किफायती प्लान में ग्राहकों को हर दिन 100 SMS भी दिए जाते हैं। 

एक साल के लिए प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन

अगर आप अमेजन प्राइम वीडियो के लिए अभी तक पैसे खर्च करके सब्सक्रिप्शन लेते थे तो अब आपका वह खर्च बचने वाला है। जियो अपने इस महंगे प्लान में ग्राहकों को पूरे एक साल के लिए प्राइम वीडियो का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है। इसके साथ ही इस प्लान में यूजर्स को जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का एडिशनल बेनिफिट भी मिलता है। 

यह भी पढ़ें- VI ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा, इन शहरों में शुरू की eSIM सर्विस, जानें एक्टिवेशन प्रॉसेस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक