1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 1 जनवरी से बदल गए UPI, WhatsApp और Amazon Prime से जुड़े नियम

1 जनवरी से बदल गए UPI, WhatsApp और Amazon Prime से जुड़े नियम

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 01, 2025 07:36 am IST,  Updated : Jan 01, 2025 07:36 am IST

Rule Changes from 1 January 2025: आज यानी 1 जनवरी से UPI, WhatsApp और Amazon Prime से जुड़े नियम बदल गए हैं। अमेजन प्राइम के लिए जहां डिवाइस की लिमिट सेट की गई है, वहीं UPI पेमेंट करने वाले यूजर्स के लिए लिमिट बढ़ा दी गई है।

Rule Changes from 1 January- India TV Hindi
1 जनवरी 2025 से बदल गए ये नियम Image Source : FILE

1 जनवरी 2025 यानी आज से डिजिटल पेमेंट, वाट्सऐप और अमेजन प्राइम से जुड़े नियमों में बदलाव हो गया है। नए साल पर RBI ने यूजर्स को UPI पेमेंट करने वालों को खुशी दी है। वहीं, WhatsApp ने कुछ स्मार्टफोन पर अपना सपोर्ट बंद करने का फैसला किया है। इन स्मार्टफोन में वाट्सऐप के जरिए यूजर्स न तो मैसेज भेज पाएंगे और न ही रिसीव कर पाएंगे। वहीं, अमेजन प्राइम वीडियो ने नए साल पर अन्य OTT प्लेटफॉर्म्स की तरह डिवाइस लिमिट शुरू कर दी है। आइए, जानते हैं आज से बदलने वाले नए नियमों के बारे में...

UPI 123Pay की बढ़ी लिमिट

फीचर फोन यूजर्स के लिए शुरू की गई UPI 123Pay सर्विस की लिमिट को भारतीय रिजर्व बैंक ने बढ़ाने का फैसला किया है। पहले यूजर्स इसके जरिए एक बार में अधिकतम 5 हजार रुपये ही ट्रांसफर कर सकते थे। 1 जनवरी 2025 से यह लिमिट अब बढ़कर 10 हजार रुपये कर दी गई है। स्मार्टफोन यूजर्स के लिए डेली लिमिट फिलहाल 1 लाख रुपये ही है। हालांकि, अस्पताल का बिल समेत कई जरूरी सुविधाओं के लिए यूपीआई पेमेंट करने पर यूजर्स को 5 लाख रुपये तक की लिमिट दी गई है।

इन स्मार्टफोन पर काम नहीं करेगा WhatsApp

दुनिया का सबसे लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp के लिए कुछ पुराने Android स्मार्टफोन पर सपोर्ट बंद कर दिया गया है। खास तौर पर Android KitKat पर काम करने वाले स्मार्टफोन पर आज यानी 1 जनवरी 2025 से वाट्सऐप काम नहीं करेगा। मेटा ने कुछ महीने पहले अपने ब्लॉग के जरिए यह जानकारी दी थी। गूगल का यह मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम आज से करीब 10 साल पहले लॉन्च किया गया था। 

पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम में सिक्योरिटी दिक्कत की वजह से वाट्सऐप ने इसका सपोर्ट बंद करने का फैसला किया है। यूजर्स को अब वाट्सऐप यूज करने के लिए नए मोबाइल डिवाइस की जरूरत होगी। हालांकि, इस ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले Samsung, Motorola, HTC, LG और Sony के बहुत कम स्मार्टफोन ही लोग यूज करते हैं।

Amazon Prime से जुड़े नियम

अमेजन प्राइम वीडियो OTT के लिए आज यानी 1 जनवरी 2025 से डिवाइस लिमिट कम कर दी गई है। यूजर्स अमेजन प्राइम वीडियो को अधिकतम दो टीवी पर ही एक साथ एक्सेस कर पाएंगे। दो से ज्यादा टीवी पर प्राइम वीडियो एक्सेस करने पर यूजर्स को अलग से मेंबरशिप लेनी होगी। हालांकि, मोबाइल डिवाइस के लिए फिलहाल लिमिट के बारे में कंपनी ने जानकारी शेयर नहीं की है।

यह भी पढ़ें - Jio का 1 जनवरी से लेकर 31 दिसंबर तक चलने वाला सस्ता प्लान, पूरे साल भर रिचार्ज की नो टेंशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक