Samsung Galaxy M14 Launch in India: स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग बहुत जल्द मार्केट में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। सैमसंग कुछ ही दिनों में 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। सैमसंग का अपकिंग स्मार्टफोन काफी सस्ता होने वाला है। सैमसंग का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M14 फरवरी में लॉन्च हुए गैलेक्सी एस 23 की तरह ही दिखने वाला है। इस स्मार्टफोन को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर आसानी से खरीद सकते हैं।
सैमसंग ने Samsung Galaxy M14 की लॉन्चिंग से पहले ही स्मार्टफोन की कीमत को रिवील कर दिया है। सैमसंग ने इस स्मार्टफोन को अमेजन पर लिस्ट कर दिया है। सैमसंग Samsung Galaxy M14 को 13 हजार रुपये में लॉन्च करेगी। उम्मीद है कि Samsung Galaxy M14 को कुछ ऑफर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy M14 को कल यानी 17 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।
Samsung Galaxy M14 को सैमसंग अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर भी टीज कर रहा है। यह स्मार्टफोन एक सस्ता फोन होने के साथ साथ इसमें कई धांसू फीचर्स मिलने वाले हैं।
संपादक की पसंद