साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने 2024 की शुरुआत में अपनी Galaxy S24 5G की सीरीज को लॉन्च किया था। सीरीज में सैमसंग ने तीन तगड़े स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया था। अगर आप एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो सैमसंग के इस सीरीज के बेस वेरिएंट यानी Samsung Galaxy S24 5G को इस समय खरीद सकते हैं। 2024 Year Ender के मौके पर इस स्मार्टफोन पर ग्राहकों को अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Samsung Galaxy S24 5G में कंपनी ने एल्यूमिनयम फ्रेम दिया है जो इसे बेहद अट्रैक्टिव लुक देता है। अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो आपको सालो साल तक शानदार परफॉर्मेंस दे तो आप बेहिचक इसे खरीद सकते हैं क्योंकि इसमें आपको Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया है। फ्लिपकार्ट ने एक बार फिर से इसके दाम में बड़ी कटौती की है। अगर आप अभी इसे खरीदने से चूकते हैं तो हो सकता है कि बाद में आपको इसके लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ें।
फ्लिपकार्ट में Samsung Galaxy S24 256GB इस समय 79,900 रुपये की कीमत पर लिस्टेड किया गया है। हालांकि ईयर इंडर डिस्काउंट ऑफर के मौके पर इस पर कंपनी ने 26% का बड़ा प्राइस कट किया है। इस डिस्काउंट ऑफर के साथ आप इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से सिर्फ 58,448 रुपये की कीमत पर बुक करके सीधे सीधे 20 हजार रुपये की बचत कर सकते हैं।
अमेजन में भी आपको Samsung Galaxy S24 256GB पर 26% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऑफर के साथ आप यहां से इसे सिर्फ 58,980 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। अमेजन पर यह प्रीमियम स्मार्टफोन 79,999 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है। आपको बता दें कि अमेजन ग्राहकों को सेलेक्टेड बैंक कार्ड पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रहा है। इसके अलावा आप अपने पुराने स्मार्टफोन को 27 हजार रुपये से अधिक कीमत पर एक्सचेंज कर सकते हैं।
संपादक की पसंद