1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत हुई लीक, पिछले साल आए S25 Ultra से होगा सस्ता? खुशी से झूम उठेंगे फैंस

Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत हुई लीक, पिछले साल आए S25 Ultra से होगा सस्ता? खुशी से झूम उठेंगे फैंस

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 29, 2026 10:33 am IST,  Updated : Jan 29, 2026 10:33 am IST

Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत लीक हो गई है। सैमसंग का इस साल लॉन्च होने वाला प्रीमियम फोन पिछले साल आए Galaxy S25 Ultra के मुकाबले सस्ता होगा।

Samsung Galaxy S26 Ultra price- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा की कीमत लीक। Image Source : UNSPLASH

Samsung Galaxy S26 सीरीज का इंतजार करने वाले फैंस के लिए गुड न्यूज है। सैमसंग इस साल अपने सबसे प्रीमियम फोन Galaxy S26 Ultra की कीमत पिछले साल आए Galaxy S25 Ultra के मुकाबले कम रख सकता है। हालांकि, इस सीरीज के अन्य दोनों मॉडल Galaxy S26 और Galaxy S26 Plus की कीमत में इजाफा हो सकता है। हाल ही में इस सीरीज के सभी मॉडल की कीमत लीक हुई है। इस सीरीज को अगले साल होने वाले Galaxy Unpacked 2026 में पेश किया जाएगा।

Galaxy S26 Ultra की कीमत

सैमसंग के इस अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज की कीमत रॉलैंड Quandt ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Bluesky Social पर लीक की है। Galaxy S26 Ultra की शुरुआती कीमत पिछले साल आए Galaxy S25 Ultra के मुकाबले 100 यूरो यानी लगभग 11,000 रुपये कम हो सकती है। इस मॉडल को 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। हालांकि, 1TB वाले वेरिएंट की कीमत Galaxy S25 Ultra जितनी ही होगी।

Samsung Galaxy S25 Ultra की यूरोप में कीमत 1469 यूरो यानी लगभग 1,62,000 रुपये से शुरू होती है। ऐसे में Galaxy S26 Ultra को 1,369 यूरो यानी लगभग 1,51,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के Galaxy S26 और Galaxy S26+ की कीमत पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy S25 और Galaxy S25+ के मुकाबले ज्यादा हो सकती है। सैमसंग इस साल 256GB वाला शुरुआती वेरिएंट पेश कर सकता है।

Samsung Galaxy S26 Ultra price
Image Source : BLUESKY, ROLAND QUANDTसैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा की कीमत लीक।

सैमसंग ने अपनी अपकमिंग Galaxy S26 सीरीज की लॉन्च डेट फिलहाल कंफर्म नहीं की है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह सीरीज 25 फरवरी को लॉन्च की जाएगी। इसकी बिक्री अगले महीने यानी मार्च में शुरू हो सकती है। कंपनी अपने नए मॉडल पर प्री-ऑर्डर ऑफर भी पेश कर सकती है। पुराने फोन को अपग्रेड करने पर भी बेहतर डिस्काउंट दिए जाने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy S26 Ultra के फीचर्स (संभावित)

सैमसंग का यह फोन 6.90 इंच के बड़े 2x डायनैमिक AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। हालांकि, कुछ मार्केट में सैमसंग का यह फोन Exynos 2600 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इसमें 12GB रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5,500mAh की दमदार बैटरी, 45W वायर्ड के साथ-साथ वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिल सकता है।

Galaxy S26 Ultra के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 200MP का मेन, 50MP का सेकेंडरी, 50MP का टेलीफोटो और 10MP का चौथा कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OneUI 8 के साथ आएगा।

Samsung Galaxy S26 Ultra संभावित कीमत
डिस्प्ले 6.9 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5
बैटरी 5500mAh, 45W, वायरलेस
स्टोरेज 12GB, 1TB
कैमरा 200MP + 50MP + 50MP + 10MP, 12MP
OS Android 16, OneUI 8

यह भी पढ़ें - Google Pixel के नए अपडेट से यूजर्स परेशान, WiFi और Bluetooth में आ रही दिक्कत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक