1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung के फोल्डेबल फोन में होगा बड़ा बदलाव, पहली बार मिलेगा यह खास फीचर

Samsung के फोल्डेबल फोन में होगा बड़ा बदलाव, पहली बार मिलेगा यह खास फीचर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 08, 2024 01:47 pm IST,  Updated : May 08, 2024 01:47 pm IST

Samsung Galaxy Z Fold 6 में कंपनी पहली बार बड़ा बदलाव करने वाली है। सैमसंग का यह प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन साल की दूसरी छमाही में ग्लोबली पेश किया जा सकता है।

Samsung Galaxy Fold- India TV Hindi
Samsung Galaxy Fold Image Source : SAMSUNG

Samsung Galaxy Z Fold 6 में यूजर्स को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सैमसंग के अब तक लॉन्च हुए सभी फोल्डेबल स्मार्टफोन का डिजाइन लगभग एक जैसा रहा है। कंपनी ने केवल कैमरा मॉड्यूल और हिंज के स्ट्रक्चर में यह बदलाव किया था। इस बार कंपनी फोन के फोल्डेबल डिस्प्ले में यह खास बदलाव करने वाली है। इस बदलाव के बाद यूजर्स को नए फोल्डेबल फोन में पहले के मुकाबले बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस मिल सकेगा।

डिस्प्ले में होगा बड़ा बदलाव

रिपोर्ट्स की मानें तो दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन कंपनी अपने अपकमिंग Samsung Galaxy Z Fold 6 के डिस्प्ले की साइज में यह बदलाव कर सकती है। कंपनी ने इसके लिए अलग-अलग आसपेक्ट रेश्यो वाले कई डिस्प्ले को टेस्ट किया है। किताब के पन्नों की तरह खुलने वाले फोल्डेबल फोन के डिस्प्ले में पिछले सभी मॉडल के मुकाबले बड़ी स्क्रीन साइज मिल सकती है। सैमसंग के अपकमिंग Galaxy Z Fold 6 फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिस्प्ले का रेंडर लीक हुआ है, जिसमें स्क्रीन साइज का अंतर देखा जा सकता है।

पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Fold 5 के फोल्डेड डिस्प्ले की साइज 57.4mm थी, जिसे अब बढ़ाकर 60.2mm कर दिया जाएगा। डिस्प्ले की साइज बढ़ने से यूजर्स को फोन की डिस्प्ले में पहले के मुकाबले बेहतर आसपेक्ट रेश्यो में कॉन्टेंट दिखाई देंगे। सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन का एक स्क्रीन प्रोटेक्टर ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें यह अंतर देखा जा सकता है।

मिलेगे शॉर्प कॉर्नर

Samsung के मुकाबले Oppo, Google जैसे ब्रांड्स के फोल्डेबल डिस्प्ले की साइज बड़ी है। इसके अलावा फोन के डिस्प्ले के चारों और शार्प कॉर्नर रेडियस मिलेगा, जैसा कि Samsung Galaxy S24 Ultra में है। इस तरह से यूजर्स को प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन में भी Ultra वाली फील मिल सकेगी। रिपोर्ट की मानें तो सैमसंग ने अपने अपकमिंग फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 6 का डिजाइन लगभग फाइनल कर दिया है। इसके अलावा सैमसंग Galaxy Z Flip 6 को भी लॉन्च कर सकता है।

Samsung Galaxy Z Flip 5 में कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए थे। फोन के हिंज से लेकर सेकेंडरी या कवर स्क्रीन में यह बदलाव देखने को मिले थे। इस बार सैमसंग अपने फ्लिप फोन के कवर डिस्प्ले में शायद ही कोई बड़ा बदलाव करे। हालांकि, फोन के हिंज को इंप्रूव किया जा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक