1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सैमसंग के पेटेंट से मिला इसके नए क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल फोन का हिंट, डिजाइन में भी होंगी नई खूबियां

सैमसंग के पेटेंट से मिला इसके नए क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल फोन का हिंट, डिजाइन में भी होंगी नई खूबियां

 Published : Mar 05, 2026 09:46 pm IST,  Updated : Mar 05, 2026 09:46 pm IST

हिंट मिला है कि सैमसंग एक नए क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा हो सकता है और इसके डिजाइन में कई यूनीक खूबियां हो सकती हैं।

Samsung z Flip 7- India TV Hindi
सैमसंग जेड फ्लिप 7 Image Source : SAMSUNG

Samsung New Clamshell-Style Foldable Phone: सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 को जुलाई 2025 में गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 के साथ भारत और दूसरे ग्लोबल बाजारों में लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी Z फ्लिप 7 फिलहाल कंपनी की गैलेक्सी जेड लाइनअप का फ्लैगशिप क्लैमशेल फोल्डेबल हैंडसेट है। इस फोन में 4.1 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। पिछले कुछ सालों में दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी ने गैलेक्सी जेड फ्लिप मॉडल में कवर स्क्रीन के साथ ज्यादा वर्किंग कैपिसिटी दिलाने के लिए अपने क्लैमशेल फोल्डेबल फोन के डिजाइन को रिफाइन किया है। अब कंपनी एक और क्लैमशेल फोल्डेबल हैंडसेट पर काम कर रही है, जिसमें शायद दो डिस्प्ले होंगे।

सैमसंग के पेटेंट आवेदन से क्लैमशेल फोल्डेबल फोन के डिजाइन का संकेत मिलता है

वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गेनाइजेशन World Intellectual Property Organization (WIPO) की वेबसाइट पर एक नया पेटेंट एप्लीकेशन पब्लिश किया गया है जिससे हिंट मिलता है कि सैमसंग एक नए क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा हो सकता है। एप्लीकेशन में कई डायग्राम भी शामिल हैं, जो फोन के डिजाइन की ओर इशारा करते हैं।

नए फोन के संभावित डिजाइन को लेकर क्या हैं अनुमान

हालांकि इस डॉक्यूमेंट में सैमसंग फोल्डेबल फोन का नाम या कोई अन्य स्पेसिफिकेशन नहीं बताई गई हैं। डिज़ाइन की बात करें तो इसमें सामने की तरफ एक गोलाकार कटआउट दिखाया गया है, जिसमें कथित तौर पर प्राथमिक डिस्प्ले के बगल में सेकेंडरी डिस्प्ले कवर लगा होगा। इसके अलावा ऐसा लगता है कि इस क्लैमशेल फोल्डेबल फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप और एक एलईडी फ्लैश होगा। इसमें हैंडसेट के दोनों किनारों पर दो अननोन बटन भी हो सकते हैं।

मौजूदा गैलेक्सी Z फ्लिप 7 से बड़ा बदलाव होगा

यदि यह सैमसंग क्लैमशेल फोल्डेबल फोन प्रोडक्शन में आता है, तो यह कंपनी के मौजूदा गैलेक्सी Z फ्लिप 7 से एक बड़ा डिजाइन बदलाव होगा, जिसमें फिलहाल ऊपरी फ्लैप पर सिंगल 4.1-इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले है। सैमसंग का मौजूदा फ्लैगशिप क्लैमशेल फोल्डेबल फोन जुलाई 2025 में भारत में 12GB रैम + 256GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के लिए 1,09,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। यह ब्लू शैडो, कोरल रेड, जेटब्लैक और मिंट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 के फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 में 6.9 इंच का फुल-एचडी+ डायनेमिक AMOLED 2X फोल्डेबल डिस्प्ले है, जो 120Hz तक की रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक की ब्राइटनेस दिलाता है। सैमसंग का अपना 3nm प्रोसेस पर मेड Exynos 2500 चिपसेट इस स्मार्टफोन को पावर देता है। इसमें 12GB रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज भी है। इसके अलावा, इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है। फोन में 4300mAh की बैटरी है।

ये भी पढ़ें 

क्या OpenAI दे रहा ChatGPT Plus यूजर्स को एक महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन? जानें क्या है सारा माजरा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक