1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. क्या OpenAI दे रहा ChatGPT Plus यूजर्स को एक महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन? जानें क्या है सारा माजरा

क्या OpenAI दे रहा ChatGPT Plus यूजर्स को एक महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन? जानें क्या है सारा माजरा

 Published : Mar 05, 2026 08:38 pm IST,  Updated : Mar 05, 2026 08:38 pm IST

कुछ ChatGPT Plus यूजर्स ने बताया है कि उन्हें एक महीने का मुफ्त ऑफर मिला है और इस सरप्राइज ऑफर के पीछे एक कारण है जिसने चर्चा को जन्म दिया है।

ChatGPT- India TV Hindi
चैटजीपीटी Image Source : CHATGPT

ChatGPT Plus: खबरों के मुताबिक कई यूजर्स ने ऑनलाइन दावा किया है कि ChatGPT Plus प्लान कैंसिल करने की कोशिश करते समय उन्हें एक महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर मिला है। Reddit, X और LinkedIn जैसे प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक ChatGPT Plus यूजर्स अपने मंथली पेड प्लान को बंद करने की कोशिश करते समय कैंसिल करने वाली स्क्रीन पर एक महीने के फ्री सब्सक्रिप्शन का ऑप्शन देख रहे हैं।

कई यूजर्स को मिल रहे ये मैसेज-कारण साफ नहीं

रिपोर्ट के मताबिक इस मैसेज के जरिए यूजर्स बिना किसी चार्ज के एक और महीने के लिए पेड प्लान का यूज जारी रख सकते हैं। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि कितने यूजर्स को यह मैसेज और ऑफर मिल रहा है या क्या यह ऑफर प्लान कैंसिल करने की कोशिश करने वाले सभी Plus ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। यह कदम इसलिए चर्चा में आया है क्योंकि यह ऐसे समय में सामने आया है जब Anthropic से संबंधित OpenAI की हालिया चर्चा सुर्खियों में हैं।

ChatGPT ऐप अनइंस्टॉलेशन में देखी जा रही तेजी से बढ़त

रिपोर्ट्स के मुताबकि अमेरिका में ChatGPT मोबाइल ऐप के अनइंस्टॉलेशन में तेजी से बढ़त देखी जा रही है। मार्केट रिसर्च और एनालिटिक्स कंपनी सेंसर टॉवर ने बताया कि 28 फरवरी को एक ही दिन में OpneAI ऐप के अनइंस्टॉलेशन में लगभग 295 परसेंट की बढ़त हुई।

अनइंस्टॉलेशन में यह बढ़त तब हुई जब OpneAI की अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ साझेदारी की खबरें ऑनलाइन ब्रॉडकास्ट होने लगीं। इस पार्टनरशिप ने यूजर्स के बीच इस बात पर चर्चा शुरू कर दी कि भविष्य में AI सरकारी और रक्षा प्रोजेक्ट्स में किस प्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कुछ यूजर्स ने कथित तौर पर इस दौरान प्लेटफॉर्म का यूज बंद करने का फैसला लिया।

एन्थ्रोपिक में बढ़त देखने को मिली

ओपनएआई के अमेरिकी रक्षा सरकार के साथ सहयोग के बाद एन्थ्रोपिक जैसी कॉम्पीटीटर कंपनियों में बढ़त देखने को मिली। एन्थ्रोपिक के एआई प्लेटफॉर्म Claude के डाउनलोड में तब से बढ़ोतरी हुई है जब कंपनी ने रक्षा साझेदारी को आगे न बढ़ाने की घोषणा की थी। कंपनी ने कहा कि उसे एआई के उपयोग से संबंधित प्रस्तावित शर्तों पर चिंता थी।

ये भी पढ़ें 

Nothing Headphone a हुए ANC फीचर के साथ लॉन्च, सिग्नेचर डिजाइन और कंट्रोल ऑप्शन्स के साथ की एंट्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक