1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vodafone-idea का बड़ा दांव, लॉन्च किया Vi गारंटी ऑफर, फ्री में दे रहा 130GB डेटा

Vodafone-idea का बड़ा दांव, लॉन्च किया Vi गारंटी ऑफर, फ्री में दे रहा 130GB डेटा

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 29, 2024 12:55 pm IST,  Updated : May 29, 2024 01:08 pm IST

Vodafone Idea ने यूजर्स के लिए Vi गारंटी ऑफर किया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को फ्री में 130GB डेटा मिलेगा। आइए, जानते हैं वोडाफोन-आइडिया के इस गारंटी ऑफर के बारे में...

Vodafone Idea Offer, Vi recharge offer- India TV Hindi
Vodafone Idea Offer Image Source : FILE

Vodafone-Idea ने अपने यूजर्स के लिए Vi गारंटी ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को फ्री में 130GB डेटा दिया जाएगा। वोडाफोन-आइडिया ने यह ऑफर अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए लॉन्च किया है। वोडाफोन-आइडिया ने बताया कि सभी 4G/5G स्मार्टफोन यूजर्स को इस ऑफर का लाभ मिलेगा। यूजर्स अपने मौजूदा रिचार्ज प्लान के डेली डेटा खत्म होने के बाद इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। Vi ने Airtel और  Jio के अनलिमिटेड 5G ऑफर के जवाब में यह ऑफर पेश किया है। आइए, जानते हैं वोडाफोन-आइडिया के इस गारंटी ऑफर के बारे में...

क्या है Vi गारंटी ऑफर?

टेलीकॉम कंपनी ने बताया कि यूजर्स के फोन में अगर डेली डेटा खत्म हो जाए तो वो 121199 पर कॉल करके या फिर *199*199# डायल करके इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं। यूजर्स को हर 28 दिन में 10GB फ्री डेटा ऑफर किया जाएगा। यानी कुल 13 साइकिल में यूजर्स को 130GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। यूजर्स को 5G या फिर नए खरीदे हुए 4G स्मार्टफोन पर इस ऑफर का लाभ मिलेगा।

Vi ने बताया कि यह ऑफर केवल उन यूजर्स के लिए वैलिड है, जो कम से कम 239 रुपये वाले प्लान के साथ अपना नंबर रिचार्ज कराएंगे। यह ऑफर Vi के 239 रुपये के अलावा, 269 रुपये, 299 रुपये, 319 रुपये, 359 रुपये, 368 रुपये, 369 रुपये, 399 रुपये, 409 रुपये, 449 रुपये, 475 रुपये, 479 रुपये, 499 रुपये, 539 रुपये, 599 रुपये, 601 रुपये, 666 रुपये, 699 रुपये, 719 रुपये, 839 रुपये, 901 रुपये, 902 रुपये, 903 रुपये, 1066 रुपये, 1449 रुपये, 2899 रुपये, 3099 रुपये और 3199 रुपये वाले प्लान के साथ रिचार्ज कराने पर भी यह ऑफर मिलेगा।

इसके अलावा Vi ने यूजर्स को वीकेंड डेटा रोलओवर और रात में फ्री डेटा भी ऑफर कर रहा है। वोडाफोन-आइडिया का यह ऑफर देश के सभी टेलीकॉम सर्किल के यूजर्स के लिए लागू होगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक