Param Rudra Super Computer: भारत आज टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से ग्रोथ कर रहा है। इस दिशा में आज देश ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को सुपर कंप्यूटर समर्पित किए। इन सुपर कंप्यूटर का नाम 'परम रुद्र' रखा गया है। कहने को तो ये एक कंप्यूटर ही हैं लेकिन ये सामान्य कंप्यूटर से पूरी तरह से अलग हैं। पीएम मोदी ने आज शाम 5.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन 3 सुपर कंप्यूटर समर्पित किए।
देश को मिले ये 3 परम रुद्र सुपर कंप्यूटर पर्यावरण, जलवायु समेत दूसरे कई सारे क्षेत्रों में बड़े मददगार साबित होने वाले हैं। सुपर कंप्यूटर सामान्य कंप्यूटर से हजारों गुना तेज काम करते हैं। देश को मिले इन तीनों सुपर कंप्यूटर की ताकत और परफॉर्मेंस का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जो काम सामान्य कंप्यूटर 500 साल में कर सकते हैं वही काम ये परम रुद्र सुपर कंप्यूटर मिनटों में कर सकते हैं।
आपको बता दें कि ये परम रुद्र सुपर कंप्यूटर एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में डेटा को प्रॉसेस कर सकते हैं जितना कई सारे साधारण कंप्यूटर मिलकर भी नहीं कर सकते। इन सुपर कंप्यूटर का काम सामान्य तौर पर वैज्ञानिक और अनुसंधान कार्यो में किया जाता है। इसके अतिरिक्त खगोलीय घटानाओं, प्राकृतिक घटनाओं की जानकारी का पता लगाने के लिए भी इनका इस्तेमाल किया जाता है।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन 3 परम रुद्र सुपर कंप्यूटर्स को भारत को समर्पित किया है उन्हें कुल 130 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इन कंप्यूटर को पुणे, दिल्ली और कोलकाता में लगाया जाएगा। परम रुद्र कंप्यूटर को पुणे में मीटर रेडियो टेलीस्कोप (GMRT) की सर्विस के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। यह खगोलीय घटनाओं की खोज पर अध्ययन करेगा। दूसरे परम रुद्र कंप्यूटर का दिल्ली में इंटर यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर में इसका उपयोग पदार्थ विज्ञान और परमाणु भौतिकी के क्षेत्र में जानकारी हासिल करने के लिए किया जाएगा।
संपादक की पसंद