WhatsApp support ending: इंस्टेंट मैसेजिंग एप्लिकेशन वॉट्सऐप अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए नए नए फीचर्स और अपडेट लाती रहती है। यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी कुछ न कुछ नया करने की कोशिश करती है, हालांकि इस बीच वॉट्सऐप ने एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी जल्द ही कुछ एंड्रॉयड और iOS डिवाइस से अपना सपोर्ट हटाने वाली है यानी इन स्मार्टफोन्स पर वॉट्सऐप नहीं चलेगा।
आपको बता दें कि 24 अक्टूबर के बाद से कुछ एंड्रॉयड और एप्पल आईफोन्स पर वॉट्सऐप बंद हो जाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक पुराने आईफोन्स और एंड्रॉयड फोन में वॉट्सऐप नहीं चलेगा। वॉट्सऐप की तरफ से यह पहली बार नहीं है कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन से वॉट्सऐप का सपोर्ट हटाया जा रहा है। कंपनी समय समय पर सिक्योरिटो को ध्यान में रखते हुए ऐसा कमद उठाती रहती है।
बता दें कि अगर आपके पास कोई ऐसा डिवाइस पर जो कि अभी एंड्रॉयड ओएस वर्जन 4.1 पर रन कर रहा है तो उस पर 24 अक्टूबर से वॉट्सऐप का सपोर्ट बंद हो जाएगा। करीब ऐसे 25 स्मार्टफोन्स की लिस्ट जारी की गई है जिनमें वॉट्सऐप नहीं चलेगा। अगर आप के पास भी पुराना स्मार्टफोन है तो आप जल्द से जल्द इसका बैक अप ले लें ताकि आपके जरूरी डॉक्यूमेंट्स और चैट्स मिस न हो।
संपादक की पसंद