1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Xiaomi 14 Civi की आ गई लॉन्च डेट, दमदार फीचर्स के साथ अगले महीने मारेगा एंट्री

Xiaomi 14 Civi की आ गई लॉन्च डेट, दमदार फीचर्स के साथ अगले महीने मारेगा एंट्री

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 28, 2024 11:46 am IST,  Updated : May 28, 2024 12:29 pm IST

Xiaomi 14 Civi India Launch Date: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी अपना एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने वाला है। शाओमी का यह स्मार्टफोन अगले महीने पहले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से फोन की लॉन्च डेट कंफर्म की है।

Xiaomi 14 Civi India Launch Date- India TV Hindi
Xiaomi 14 Civi India Launch Date Image Source : FILE

Xiaomi 14 Civi की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। शाओमी का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन अगले महीने भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इसकी लॉन्च डेट शेयर की है। पिछले सप्ताह शाओमी का यह फोन टीज हुआ था। चीनी स्मार्टफोन ब्रांड का यह पहला फोन होगा जो Civi ब्रांडिंग के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा। चीन में इसे Civi 4 Pro के नाम से पहले ही लॉन्च किया जा चुका है।

शाओमी इंडिया ने अपने X हैंडल से कंफर्म किया है कि Xiaomi 14 Civi को 12 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ कंपनी ने फोन का एक पोस्टर शेयर किया है। शाओमी की फ्लैगशिप सीरीज के तहत लॉन्च किए जाने वाले इस स्मार्टफोन का मुख्य फोकस कैमरा पर है। इसमें Leica ब्रांडिंग का लेंस मिलेगा। Xiaomi 14 में भी Leica ब्रांडिंग के लेंस मिलते हैं।

Xiaomi Civi 4 Pro के फीचर्स

चीन में लॉन्च हो चुके Xiaomi Civo 4 Pro के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.55 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक की है। इस फोन के डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 मिलता है। फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है।

Xiaomi Civi 4 Pro में 16GB RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Android 14 पर बेस्ड HyperOS के साथ आएगा। फोन में 4,700mAh की बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जाएगा। शाओमी के इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन वाइड एंगल कैमरा, 50MP का 2x टेलीफोटो कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। इस स्मार्टफोन की कीमत 50,000 रुपये की प्राइस रेंज में हो सकती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक